फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   25 thousand reward on absconding Praveen

फरार हत्यारोपी प्रवीन पर 25 हजार का इनाम

Thu, 03 Nov 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
25 thousand reward on absconding Praveen
फरार हत्यारोपी प्रवीन पर 25 हजार का इनाम
विज्ञापन

देवरिया। जिला अस्पताल से फरार हुए हत्यारोपी प्रवीन का सुराग लगाने के लिए जिले के साथ ही कुशीनगर, अयोध्या और जेल की पुलिस की टीम जुटी है। हालांकि, अब तक उसका पता नहीं चल सका है। पुलिस का मानना है कि उसके कुछ साथियों ने मिलकर साजिश रची है, क्योंकि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में वह नजर नहीं आ रहा है। एसपी संकल्प शर्मा ने फरार बदमाश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
रामकोला थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज में 28 सितंबर की रात पूजा (35) की हत्या कर दी गई थी। इस मामले का कुशीनगर जिले की पुलिस ने 28 अक्तूबर को पर्दाफाश करते हुए अयोध्या जनपद के इनायनत नगर थाना क्षेत्र के गहनो खिहारन बारून बाजार निवासी प्रवीन उर्फ प्रदीप पाल को गिरफ्तार कर लिया। घटना में नामजद प्रवीन को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने 28 अक्तूबर को जिला जेल में दाखिल कर दिया था।
विज्ञापन

उसके बाद अचानक सोमवार की शाम उसकी तबीयत खराब हो गई। पुलिस कस्टडी में उसे जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया गया। मंगलवार की शाम को करीब साढ़े सात बजे वह शौचालय के जंगले की जाली तोड़कर फरार हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उसकी तलाश में देवरिया एसओजी को एसपी ने पकड़ने की जिम्मेदारी दी है। कुशीनगर, अयोध्या के एसओजी को भी पुलिस के आला अफसरों ने गिरफ्तार करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जेल प्रशासन ने बंदी रक्षकों की टीम को लगाया है। इसमें निलंबित बंदी रक्षकों को पता लगाने के लिए कहा गया है। पुलिस उन लोगों पर निगाह रख रही है, जो आरोपी के फरार होने के पहले अस्पताल में उससे मिले थे। इसको लेकर पुलिस कुछ सीसीटीवी कैमरों की फुटजे के जरिए जानकारी जुटा रही है।

फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। बदमाश पर पचीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस को भरोसा है कि जल्द से जल्द उसकी गिरफ्तारी हो जाएगी।
- संकल्प शर्मा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed