फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   25 power connection disconnected in over dues

बिजली निगम ने 25 कनेक्शन काटे, एक पर केस

Thu, 23 Jun 2022 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
25 power connection disconnected in over dues
बिजली निगम ने 25 कनेक्शन काटे, एक पर केस
विज्ञापन

देसही देवरिया। विद्युुत निगम के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को बिल बकाया की वसूली के लिए व्यापक अभियान चलाया। 25 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। एक अवैध कनेक्शनधारी कर्मचारियों से उलझ गया। पुलिस ने मामले को शांत कराया। उसके खिलाफ एई की तहरीर पर उस पर केस दर्ज कराया गया।

देसही देवरिया गांव में इमिलिया विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों ने अवर अभियंता शशांक चौबे के नेतृत्व में विशेष जांच अभियान चलाया। इसके तहत 25 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काट कर उनसे बिल जमा करने के लिए कहा गया। निगम की तरफ से 30 जून तक छूट का आखिरी समय निर्धारित किया गया है। इनका करीब 12 लाख रुपये बकाया है। वहीं जांच में एक कनेक्शन अवैध पाया गया। इस पर कर्मचारियों ने कनेक्शन काट दिया। संबंधित व्यक्ति कर्मचारियों से उलझ गया और हंगामा करने लगा। पुलिस ने अवर अभियंता शशांक चौबे की तहरीर पर आरोपी सिंहासन पर केस दर्ज कर लिया। जेई शशांक चौबे ने कहा कि देसही देवरिया गांव में 25 कनेक्शन काटे गए हैं। एक अवैध कनेक्शनधारी कर्मियों से उलझ गया। उसके खिलाफ विभागीय पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed