फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   25 nursing homes and pathologycentresto be revoked

25 नर्सिंग होम और पैथोलॉजी सेंटर का निरस्त होगा लाइसेंस

Wed, 02 Dec 2020 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
25 nursing homes and pathologycentresto be revoked
25 नर्सिंग होम और पैथोलॉजी सेंटर का निरस्त होगा लाइसेंस
विज्ञापन

देवरिया। कोरोना से बचाव के लिए सरकारी और प्राइवेट चिकित्सालयों के चिकित्सकों व पैरा मेडिकल स्टाफ को वैक्सीन लगना है। जनपद के 204 नर्सिंग होम, पैथोलॉजी सेंटर में 25 ने सूची उपलब्ध नहीं कराई है। अब स्वास्थ्य विभाग ऐसे नर्सिंग होम, पैथोलॉजी सेंटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। सूची उपलब्ध कराने के लिए अंतिम तिथि तीन दिसंबर निर्धारित की गई। इसके बाद चिह्नित नर्सिंग होम, पैथोलॉजी सेंटर के लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे।
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग जुटा है। पहले सरकारी और प्राइवेट चिकित्सालयों के डॉक्टर व पैरा मेडिकल स्टाफ को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगना है। शासन स्तर से तैयारी की जा रही है। सरकारी तथा प्राइवेट अस्पतालों के चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाफ की सूची मांगी गई है, ताकि उसे पोर्टल पर अपलोड किया जा सके। सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों व पैरा मेडिकल स्टाफ की सूची भेज दी गई है, लेकिन कुछ नर्सिंग होम व पैथोलॉजी सेंटर के संचालक लापरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सीएमओ कार्यालय में बैठक में एडी हेल्थ डॉ. जनार्दन मणि त्रिपाठी ने जल्द सूची उपलब्ध कराने का निर्देश सीएमओ को दिया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग सख्त हो गया है। विभाग ने सूची न देने वाले नर्सिंग होम, पैथोलॉजी के संचालकों को नोटिस जारी किया है। इसकी अंतिम तिथि तीन दिसंबर निर्धारित कर दी गई है। सूची उपलब्ध नहीं कराने पर नर्सिंग होम, पैथॉलाजी सेंटर के लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने नहीं दी सूची
यूनिवर्सल हॉस्पिटल, निकट आईटीआई
बालाजी हॉस्पिटल, कसया रोड, देवरिया
स्टार न्यूरो मैटर्निटी हॉस्पिटल, साकेत नगर, देवरिया
काशी हॉस्पिटल, जयनगर, बरहज
शिव शक्ति हॉस्पिटल, दुग्धेश्वरनाथ, रुद्रपुर
शिवाय हॉस्पिटल, पकड़ी बाजार
गायत्री हॉस्पिटल, सोनूघाट
शिवांश हास्पिटल, निकट बिजली विभाग कार्यालय सलेमपुर
बरहज डायग्नोस्टि सेंटर, बरहज
मां अंबे पैथोलॉजी भाटपाररानी
सर्वोदय पैथोलॉजी न्यू कॉलोनी, देवरिया
अमन पैथोलॉजी भटनी
हिंद पैथोलॉजी निकट प्रेस्टिज स्कूल, गोरखपुर रोड, देवरिया
सीटी पैथोलॉजी एवं एक्स-रे सेंटर, सलेमपुर
शारदा पैथोलॉजी गांधी चौक सलेमपुर
अनुभव पैथोलॉजी, देवरिया
चंद्र पैथोलॉजी निकट हास्पिटल गेट सलेमपुर
गंगा पैथोलॉजी, भागलपुर
आरके पैथोलॉजी निकट तहसील गेट सलेमपुर
आदित्य पैथोलॉजी हास्पिटल गेट, सलेमपुर
न्यू आनंद पैथोलॉजी, भाटपाररानी
प्राची पैथोलॉजी, न्यू कालोनी, देवरिया
ओम पैथोलॉजी सेंटर आश्रम रोड, बरहज
संजीव पैथोलॉजी सेंटर, रुद्रपुर रोड, गौरीबाजार
राज पैथोलॉजी, भागलपुर, देवरिया
.....
कोरोना से बचाव के लिए सरकारी व प्राइवेट चिकित्सालयों के चिकित्सकों व पैरा मेडिकल स्टाफ को वैक्सीन लगाना है। इसके लिए नर्सिंग होम, पैथोलॉजी के संचालकों से सूची मांग की थी, लेकिन 25 संचालकों ने सूची नहीं उपलब्ध कराई है। उन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है। तीन दिसंबर तक सूची नहीं उपलब्ध कराने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत नर्सिंग होम व पैथोलॉजी सेंटर के लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे।
डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed