फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   25-bed Ayurvedic hospital to be built by August

Deoria News: अगस्तपार में बनेगा 25 बेड का आयुर्वेदिक अस्पताल

Tue, 07 Jul 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 07 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
25-bed Ayurvedic hospital to be built by August
देवरिया। जिले में लोगों को आयुर्वेद चिकित्सा की उन्नत सेवाएं मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। आयुर्वेद विभाग ने शहर से सटे अगस्तपार में 25 बेड का अस्पताल बनवाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। अस्पताल के निर्माण पर एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। फिलहाल यह अस्पताल किराये के भवन में चल रहा है।
आयुर्वेद पद्धति के जिले में 42 अस्पताल हैं। इसमें सबसे बड़ा चिकित्सालय खामपार में 50 बेड का है। दूसरे नंबर पर 25 बेड का चिकित्सालय शहर के पास चटनी गढ़ी मोहल्ले में किराये के भवन में संचालित होता है। यहां प्रतिदिन 70 से 80 मरीज आते हैं।
विज्ञापन

विभाग ने 25 बेड के अस्पताल के लिए अपना भवन बनवाने का निर्णय लिया है। जिला प्रशासन ने सदर ब्लॉक के अगस्तपार में 0.601 हेक्टेयर जमीन आवंटित कर दी है।
जमीन मिलने के बाद आयुर्वेद चिकित्सा विभाग रने एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। शासन से फंड मिलने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed