{"_id":"5fc68af88ebc3e9c055bdb4a","slug":"2432-teachers-used-thier-votes-deoria-news-gkp375265896","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 2432 शिक्षकों ने किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 2432 शिक्षकों ने किया मतदान
विज्ञापन
प्रेक्षक और डीएम ने मतदान केंद्रो का निरीक्षण किया।
- फोटो : DEORIA
जिले के 2432 शिक्षकों ने किया मतदान
- गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में पड़े 72.42 प्रतिशत वोट
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में मंगलवार को 3358 में 2432 शिक्षकों ने मतदान किया। सभी 16 मतदान केंद्रों को मिलाकर कुल 72.42 प्रतिशत वोट पड़े हैं।
बनकटा सेक्टर के 169 में 134, भाटपाररानी 135 में 114, सलेमपुर 271 में 198, भटनी 352 में 249, लार 235 में 159, भागलपुर 131 में 92, बरहज 137 में 108, भलुअनी 266 में 195, रूद्रपुर 185 में 145, गौरीबाजार 161 में 114, देवरिया सदर 484 में 320, बैतालपुर 132 में 75, देसही देवरिया 88 में 76, रामपुर कारखाना 232 में 104, तरकुलवा 211 में 151 व पथरदेवा में 269 में 198 शिक्षक मतदाताओं ने वोट डाले। डीएम अमित किशोर, पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र व निर्वाचन आयोग द्वारा नामित प्रेक्षक विकास गोठलवाल दिनभर मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के दिशा-निर्देश के अनुसार मतदान केंद्रों पर व्यवस्था की गई थी। मतदान बाद मत पेटिकाएं कलेक्ट्रेट सभागार में लाई गइं और यहां से नोडल मजिस्ट्रेट की देखरेख में सुरक्षा के बीच गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय भवन में स्थापित स्ट्रांग रूम में भेजा गया। डीएम अमित किशोर ने बताया कि मतगणना आगामी तीन दिसंबर को होगी।