फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   24 hours power cut due to break down

ब्रेकडाउन से 24 घंटे गुल रही 200 गांवों की बिजली

Mon, 27 Sep 2021 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
24 hours power cut due to break down
ब्रेकडाउन से 24 घंटे गुल रही 200 गांवों की बिजली
विज्ञापन

पथरदेवा। तरकुलवा उपकेंद्र के 33 केवीए की मेन सप्लाई में ब्रेकडाउन होने से लगातार 24 घंटे तक क्षेत्र के 200 गांवों की बत्ती गुल रही। मुश्किल से रविवार को 11 बजे दिन में फाल्ट को ठीक कर आपूर्ति बहाल की जा सकी। जिसके बाद क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली। उधर मेन सप्लाई में आए दिन ब्रेकडाउन होने के चलते आपूर्ति ठप होने के कारण लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है।
शनिवार को दिन में 11बजे विद्युत उपकेंद्र तरकुलवा के 33 केवीए मेन सप्लाई में ब्रेकडाउन हो गया। नतीजन क्षेत्र के कस्बों, चौराहों से लगायत लगभग 200 गांवों की बत्ती गुल हो गई। लोगों को बिना बिजली के ही उमस भरी गर्मी में सारा दिन गुजारना पड़ा। निगम के अफसर और कर्मचारी देर रात तक आपूर्ति बहाल नहीं कर सके। बताते हैं कि एसडीओ ने जेई सहित निगम के कर्मचारियों के साथ देर रात में पेट्रोलिंग कर फाल्ट ढूंढ़ने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर एवं बिजली के उपकरण जवाब दे गए। कर्मचारियों के काफी प्रयास के बाद रविवार को 11बजे फाल्ट ठीक करने में कामयाबी मिली। तब जाकर 24घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

तीन दिनों से लड़खड़ाई व्यवस्था
शुक्रवार को भी सुबह तीन बजे के करीब हवा के साथ हुई तेज बारिश के बीच कसया से आ रही 33 केवीए के मेन सप्लाई में ब्रेकडाउन हो गया था, जिससे विद्युत उपकेंद्र तरकुलवा की विद्युत सप्लाई ठप हो गई थी। क्षेत्र के कस्बों से लगायत लगभग 200 गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई थी। जिसे लगभग 15घंटे बाद सांय 6बजे के करीब ठीक कर आपूर्ति बहाल की गई थी। बार-बार मेन सप्लाई में ब्रेक डाउन के चलते आपूर्ति ठप होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। जेई संदीप कुमार ने बताया कि मेन सप्लाई में ब्रेकडाउन था। कर्मचारी पेट्रोलिंग करके फाल्ट ढूंढ़ कर उसे ठीक कर दिए हैं और आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed