{"_id":"67608ac25f1288515a023b07","slug":"24-hour-x-ray-facility-in-medical-college-stopped-patients-forced-to-go-outside-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-142276-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे एक्स-रे की सुविधा ठप, मरीज बाहर जाने को विवश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे एक्स-रे की सुविधा ठप, मरीज बाहर जाने को विवश
Tue, 17 Dec 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में व्यवस्था लड़खड़ा गई है। टेक्नीशियन की कमी की वजह से चौबीस घंटे एक्स-रे की सुविधा ठप हो गई है। दोपहर दो बजे के बाद मरीजों को बाहर से कराना पड़ रहा है। वहीं हार्मोनल आठ जांचें ठप हो गई हैं, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ रहा है, जहां उन्हें अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। इससे आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। रोजाना शहर से लेकर ग्रामीणांचल और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों के करीब तीन हजार लोग इलाज कराने आते हैं। यहां चौबीस घंटे एक्स-रे की सुविधा थी। सीनियर टेक्नीशियन सहित आठ टेक्नीशियन थे। दो डिजिटल सेंटर, एक ओपीडी में पोर्टेबल डिजिटल मशीन और मेडिकोलीगल के लिए जांच चल रही थी, लेकिन दो टेक्नीशियन के त्यागपत्र देने से व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। अब दोपहर दो बजे के बाद एक्स-रे की सुविधा बंद कर दी गई है, जिससे इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को बाहर से जांच करानी पड़ रही है। भलुअनी क्षेत्र के श्रीकृष्ण ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार को लेकर शाम को इमरजेंसी पहुंचे, जहां हड्डी में चोट की वजह से डॉक्टर ने एक्स-रे कराने को कहा तो बाहर आठ सौ रुपये देकर जांच करानी पड़ी। रुद्रपुर क्षेत्र के सरोज कुमार का बच्चा बाइक की ठोकर से घायल हो गया। हाथ में चोट आई, उसे लेकर इमरजेंसी पहुंचे, इसके बाद एक्स-रे के लिए निजी सेंटर का सहारा लेना पड़ा। इसकी वजह से दिक्कत हुई। बरहज क्षेत्र के रामकुमार ने बताया कि भाई धर्मेंद्र के लेकर सीने का एक्स-रे कराने पहुंचा। सेंटर पर पहुंचने में देर हो गई तो पता चला कि बंद हो गया है, मजबूरी में छह सौ रुपये खर्च कर बाहर कराना पड़ा। मुझे नहीं पता था कि चौबीस घंटे एक्स-रे की सुविधा बंद हो गई है।
सीएमएस डा. एचके मिश्रा ने बताया कि एक्सरे विभाग में टेक्निशियन की कमी होने से 24 घंटे एक्स-रे की सुविधा 2 बजे तक कर दी गई है। आऊटसोर्सिंग करने वाली कंपनी को दो टेक्निशियनों की भर्ती के लिए कहा गया है। जैसे ही वह उपलब्ध करा देंगे, फिर से 24 घंटे एक्सरे की सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
हार्मोनल आठ जांच भी है ठप
मेडिकल कॉलेज के पैथालाजी में हार्मोनल आठ जांच इन दिनों बंद हो गई है। इसकी वजह से मरीजों को परेशानी हो रही है। उन्हें निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ रहा है। इसमें प्रोलैक्टीन, सीए 125, एएफपी, पीटीएच, बीटा एचसीजी, इंसुलीन, विटामिन बी 12, फैरिटिन की जांच शामिल है। अधिकांश जांच महिलाओं से संबंधित है। इसमें प्रोटीन, महिलाओं में बच्चेदानी में कैंसर, प्रेगनेंसी , आयरन आदि जांच हैं। रोजाना करीब साठ मरीजों को बाहर से जांच करानी पड़ रही है। इसके लिए पांच से ग्यारह सौ रुपये खर्च करना पड़ रहा है। शहर के नई कालोनी की सरिता देवी ने बताया कि आयरन की कमी होने पर फैरिटिन की जांच कराने को कहा गया। बाहर से जांच कराने पर सात सौ रुपये खर्च करना पड़ा, जबकि अस्पताल में इसका शुल्क साढ़े तीन सौ रुपये है। रामपुर कारखाना क्षेत्र की मालती देवी ने बताया कि जांच न होने से परेशानी हो रही है। विटामिन बी 12 की जांच बाहर से करानी पड़ी। इसके लिए अधिक शुल्क देना पड़ा। अस्पताल में जांच होने पर आसानी होती।