फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   2388 voters increased in supplementary list

पूरक सूची में बढ़े 2388 मतदाता

Tue, 20 Oct 2020 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
2388 voters increased in supplementary list
पूरक सूची में बढ़े 2388 मतदाता
विज्ञापन

देवरिया। देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में चुनाव चिह्न आवंटन के बाद सरगर्मी बढ़ गई है। राजनीतिक दल के साथ ही निर्दल प्रत्याशियों ने प्रचार तेज कर दिया है। वहीं शांति पूर्ण माहौल में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। सामान्य प्रेक्षक द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। मतदाता सूची फाइनल हो गई है। पूरक सूची में 2288 मतदाता बढ़े हैं। 487 बूथों पर तीन नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए पूरक सूची जारी होते ही नई वोटर लिस्ट की तैयारी शुरू कर दी गई। इसमें 2388 मतदाता बढ़े हैं, इसमें 1174 पुरुष व 1214 महिला मतदाता शामिल हैं। अब कुल मतदाता संख्या 3,36,565 हो गई है। इसमें 1,82,251 पुरुष, 1,54,302 महिलाएं व 12 अन्य शामिल हैं। ये मताधिकार का प्रयोग कर चौदह प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। उपचुनाव को लेकर प्रशासन मुस्तैद है। 184 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र को तीन जोन व बीस सेक्टर में बांटा गया। सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। कोरोना को देखते हुए इससे बचाव के उपाय प्रत्येक बूथ पर किए जाएंगे। मतदान कर्मियों को मॉस्क, ग्लब्स व फेश सील्ड लगाना होगा। सैनिटाइजर का प्रयोग करना होगा। वहीं मतदाताओं के लिए साबुन, सैनिटाइजर का इंतजाम बूथों पर होगा। सामाजिक दूरी बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। वृद्ध, दिव्यांग तथा कोरोना पॉजिटिव मरीज जो आइसोलेशन में हैं, उन्हें मत देने के लिए डाक मतपत्र की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed