{"_id":"5ca632b1bdec2214084ceb4c","slug":"21554395825-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर छह लोगों पर हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश पर छह लोगों पर हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट के आदेश पर छह लोगों पर हत्या का केस
मोतीपुर भुआल राजा टोला का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
भटनी। करीब चार महीने पहले चुहिया गांव के पास मिले शव के मामले में पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट के आदेश पर छह आरोपियों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया है। मामला थाना क्षेत्र के मोतीपुर भुआल का है। पुलिस ने मामले को सड़क हादसा बता कर के केस दर्ज करने से इंकार कर दिया था।
मोतीपुर भुआल राजा टोला गांव निवासी संजय साहनी छह दिसंबर को अपने ननिहाल, सिवान जाने की बात कह के घर से निकला था। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने घांटी बाजार में दावत खाने की बात कह के उसे रोक लिया। दूसरे दिन सुबह उसका शव चुहिया गांव के पास सड़क के किनारे मिला था। परिवार वालों ने गांव के ही एक परिवार पर हत्या कर शव को फेंक देने का आरोप लगाया था। पुलिस मामले को सड़क हादसा बता मुकदमा दर्ज करने से मना कर गयी। 24 जनवरी, 2019 को पीड़ित परिवार ने एसपी से गुहार लगाई। भाई रंजीत साहनी ने तहरीर में बताया कि गांव के ही जलेशर से उसके परिवार की पुरानी रंजिश है। उसी में साजिश के तहत संजय की हत्या कर शव को फेंक दिया था। पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर परिजन कोर्ट चले गए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने भाई रंजीत की तहरीर पर गांव के राम प्रभाव, सुरेश, जलेशर, सतीश और रिश्तेदार मुकेश और धर्मेंद्र कुमार पर हत्या का केस दर्ज किया है। इस बाबत एसओ अश्वनी राय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर छह लोगों पर हत्या का केस दर्ज हुआ है। मामले की जांच कराई जा रही है।