फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   मतदेय स्थलों पर शौचालय, बिजली और पानी नहीं

मतदेय स्थलों पर शौचालय, बिजली और पानी नहीं

Sat, 30 Mar 2019 10:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
मतदेय स्थलों पर शौचालय, बिजली और पानी नहीं
चुनाव के लिए अब तक तैयार नहीं हैं बूथ
विज्ञापन

- मतदेय स्थलों पर शौचालय, बिजली और पानी नहीं
- अफसरों के स्थलीय सत्यापन पर उजागर हुई कमी
- जिला निर्वाचन कार्यालय को अफसरों ने सौंपी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। अफसरों के स्थलीय सत्यापन में मतदेय स्थलों पर शौचालय, पानी, बिजली, फर्नीचर, रैंप की व्यवस्था गायब पायी गयी। वक्त रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो वोटरों और मतदानकर्मियों को परेशानी होगी।
लोकसभा चुनाव में बूथ पर पहुंचने वाले मतदाताओं की सहूलियत के लिए जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। मतदाताओं के लिए पेयजल, रैंप और शौचालय की व्यवस्था रहेगी। रुद्रपुर, देवरिया, पथरदेवा, रामपुर कारखाना, भाटपाररानी, सलेमपुर और बरहज विधानसभा के 2529 मतदेय स्थलों पर कमियां है। 169 पर पेयजल, 199 पर शौचालय, 120 पर फर्नीचर, 515 पर शेड, 239 पर रैंप और 534 मतदेय स्थलों पर बिजली कनेक्शन नहीं है। अफसरों ने इसकी रिपोर्ट निर्वाचन कार्यालय को सौंपी है। विभागीय जिम्मेदारों को खामियों को दूर कराने के लिए एडीएम प्रशासन ने नाराजगी जाहिर करते हुए पुन: निर्देश दिया है। लापरवाही बरतने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। उप निर्वाचन अधिकारी (एडीएम प्रशासन) राकेश पटेल ने बताया कि मतदान से पूर्व मतदेय स्थलों की कमियों को दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

भाटपार में नौ, बनकटा के 64 स्कूलों पर बिजली-पानी नहीं
भाटपाररानी। विकासखंड भाटपाररानी में कुल नौ प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय ऐसे हैं, जहां विद्युतीकरण नहीं हुआ। सभी विद्यालयों को पोलिंग बूथ बनाया गया है। इसमें भगवानपुर, भरहा कलावत, करही भुवन, पिपरहिया, बंजरवा, बेलही मठ, छपिया, परोहा और धनौती शामिल हैं। करीब 40 विद्यालयों में बाउंड्रीवाल नहीं हुआ है। विकासखंड बनकटा में कुल 150 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें से 64 विद्यालय ऐसे हैं, जहां शौचालय और विद्युतीकरण की व्यवस्था नहीं है और सभी पोलिंग बूथ हैं। इसमें गौरा, कोठा, बतरौली, पचरुखिया, दास नरहिया, बासोपट्टी, रामपुर कोठी, रामपुर बैदौली, रामपुर बुजुर्ग, बड़हरिया, नवादा, राजपुर, कटहरिया आदि विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed