{"_id":"5c489527bdec2254606a5e94","slug":"21548260647-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर-बस्ती मंडल में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर-बस्ती मंडल में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत
विज्ञापन
- फोटो : demo pice
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। बैतालपुर स्थित भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन के घरेलू गैस प्लांट की क्षमता को बढ़ाया जाएगा। नए बनने वाले प्लांट की क्षमता 200 से 250 मीट्रिक टन होगी। नए प्लांट के निर्माण के कारण पुराने प्लांट को बंद कर दिया गया है। ऐसे में जिले के उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लखनऊ, इलाहाबाद व वाराणसी से गैस आने के चलते हो रही देरी के चलते उन्हें समय से सिलेंडर नहीं उपलब्ध हो पा रहा है। हालांकि क्षमता वृद्धि के बाद बड़ी गैस किल्लत की समस्या से भी स्थायी राहत मिलेगी। बीपीसीएल के गैस प्लांट से देवरिया के अलावा गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती जिले के उपभोक्ताओं को सिलेंडर की आपूर्ति की जाती है। एक माह पहले बैतालपुर स्थित प्लांट की क्षमता बढ़ाने के लिए इसे बंद कर दिया गया। इसकी क्षमता 40 मीट्रिक टन गैस उत्पादन का था। प्रतिदिन 20 गाड़ियां यहां से निकलती थी। एक गाड़ी में लगभग 450 सिलेंडर होते हैं। कंपनी की ओर से अब इसकी क्षमता बढ़ाई जा रही है। इससे घरेलू गैस का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को समय से गैस मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है।
अप्रैल तक बन जाएगा नया गैस प्लांट
बीपीसीएल के प्रबंधक बिक्री दीपांकर चौधरी ने बुधवार को बताया कि अभी उपभोक्ताओं को लखनऊ, वाराणसी व इलाहाबाद से आने वाली गाड़ियों से सिलेंडर दिया जा रहा है। इलाहाबाद में कुंभ के कारण या बीच मार्ग में जाम लगने से गाड़ियों के आने में देरी होने से सिलेंडर आपूर्ति करने में एजेंसी संचालकों को दिक्कतें हो रही हैं। मार्च या अप्रैल अंत तक बैतालपुर में बन रहा नया प्लांट शुरू हो जाएगा। इसकी क्षमता 200 से 250 मीट्रिक टन होगी, यानी इससे एक दिन में 40 से 45 गाड़ियों निकलेंगी। क्षमता बढ़ने के बाद अन्य समीपवर्ती जिलों को भी मांग के अनुसार सिलेंडर गैस की आपूर्ति की जाएगी।