फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   भेजा त्यागपत्र

भेजा त्यागपत्र

Mon, 21 Jan 2019 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
भेजा त्यागपत्र
नेत्र सर्जन डॉ. महबूब आजम ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन

बरहज। स्थानीय सीएचसी पर तैनात नेत्र सर्जन डॉ. महबूब आजम ने विभाग को त्यागपत्र भेज दिया है। उन्होंने विभाग पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। चिकित्सक के इस्तीफा देने से सोमवार को आंख के ऑपरेशन के लिए आए मरीजों का पंजीकरण नहीं हो सका। उन्हें मायूस लौटना पड़ा। डॉ. महबूब आजम की ड्यूटी प्रत्येक गुरुवार को सीएचसी बरहज में थी। इसके अलावा सलेमपुर, मझौली, गौरीबाजार और मेडिकल बोर्ड आदि जगहों पर उनकी ड्यूटी लगाई गई थी। आरोप है कि विभाग उनसे ड्यूटी के अलावा इमरजेंसी और पोस्टमार्टम ड्यूटी ली जा रही है, जबकि कैंप करने वालों से इमरजेंसी ड्यूटी नहीं ली जाती है। जिले में कुल आठ नेत्र सर्जन होने के बावजूद अतिरिक्त ड्यूटी लगाए जाने से आजिज होकर डॉ. महबूब आजम ने त्याग पत्र देने का फैसला लिया है। हालांकि, उन्होंने अपने त्याग पत्र में घरेलू समस्याओं को कारण बताया है। इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पत्र नहीं मिला है। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। वस्तुस्थिति की जानकारी होने के बाद ही कुछ कह सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed