फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   जन्मदिन पर माया को पीएम बनाने का संकल्प

जन्मदिन पर माया को पीएम बनाने का संकल्प

Tue, 15 Jan 2019 10:42 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Tue, 15 Jan 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
जन्मदिन पर माया को पीएम बनाने का संकल्प
सपा और बसपा कार्यकर्ताओ ने टाउनहाल में बसपा सुप्रिमो मायावती का केक काटकर जन्मदिन मनाया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का 63वां जन्मदिन मंगलवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। टाउनहॉल में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने 63 पौंड का केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बसपा और सपा के जिलास्तरीय पदाधिकारी एक साथ मंच पर दिखे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एवं गोरखपुर, बस्ती मंडल के मुख्य जोन इंचार्ज कल्पनाथ ने कहा कि आजादी के 72 साल बाद बहुजन समाज को अपनी नेता को प्रधानमंत्री पद पर पहुंचाने की जिम्मेदारी मिली है। देश में दलितों व पिछड़ों की सत्ता होगी, तभी सही समाजवाद आएगा। विशिष्ट अतिथि एवं सपा जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव ने कहा कि सपा-बसपा में हुआ गठबंधन भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी। इस गठबंधन ने भाजपा को बेचैन कर दिया है और उसके नेता आए दिन इसके खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। कार्यक्रम को मंडल जोन इंचार्ज ओमप्रकाश गौतम, राजेश राजभर, अंबरीष कुमार, छोटे सिंह सैंथवार, जिलाध्यक्ष नीतिश कुमार, गोविंद कुमार, छेदीलाल यादव, व्यास यादव, शंभूशरण कुशवाहा, अभयनाथ त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन


सपा कार्यालय पर भी मनाया गया जन्मदिन
कचहरी चौराहा स्थित सपा कार्यालय पर विजय प्रताप यादव के नेतृत्व में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती एवं सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन मनाया गया। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के जन्मदिन पर दोनो दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं में उत्साह व जोश है। इस दौरान दिव्यांश श्रीवास्तव, रमेश यादव, योगेंद्र, जयप्रकाश, रामवृक्ष, संदीप, श्रीकांत, पूर्णमासी आदि शामिल रहे। उधर, पूर्व एमएलसी के नेतृत्व में मायावती के जन्मदिन पर लोगों में कंबल व कपड़े वितरित किए गए। इस दौरान अंतिमा जायसवाल, सयुस के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश यादव, सुदर्शन चौरसिया, डॉ. प्रवीन निखर, दीनानाथ चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिंपल और मायावती का मनाया जन्मदिन
सलेमपुर/रामपुर कारखाना। जिले में अन्य जगहों पर भी बसपा मुखिया एवं सपा सांसद डिंपल का जन्मदिन मनाया गया। भरथुआ चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने उनके लंबे जीवन की कामना की। इस दौरान पूर्व मंत्री एमए लारी, रणविजय, शेषनाथ, शैलू सिंह, सिद्धार्थ चौहान, प्रमोद गौतम आदि मौजूद रहे। रामपुर कारखाना के डुमरी चौराहे के सपा जनसंपर्क कार्यालय पर मायावती का जन्मदिन केक काटकर सपा और बसपा कार्यकर्ताओं ने मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed