फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   हरिकेवल प्रसाद के नाम पर होगी देवरिया की एक सड़क

हरिकेवल प्रसाद के नाम पर होगी देवरिया की एक सड़क

Sat, 15 Sep 2018 10:49 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
हरिकेवल प्रसाद के नाम पर होगी देवरिया की एक सड़क
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सलेमपुर के पूर्व सांसद स्व. हरिकेवल प्रसाद कुशवाहा को पिछड़े, गरीब, मजदूर वर्ग का मसीहा करार दिया। कहा कि हरिकेवल प्रसाद का सार्वजनिक जीवन पूरी तरह समाजसेवा के लिए समर्पित था। महापुरुष किसी भी विचारधारा से जुड़ा रहा हो, समाज के लिए वह महापुरुष ही होता है। प्रदेश सरकार ने हर महापुरुष के नाम पर सड़क बनाने का फैसला लिया है। हरिकेवल प्रसाद के नाम पर भी देवरिया की एक सड़क का नामकरण किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर भेजे। महापुरुषों के अलावा शहीद, सेनानी, मेधावियों के नाम पर भी सड़कों के निर्माण का एलान किया। कहा कि यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में टॉपर के घर पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम गौरव पथ का निर्माण होगा। तहसील व ब्लॉकों को जोड़ने वाली सड़कें पं. दीनदयाल उपाध्याय पथ के रूप में बनाई जाएंगी। यूपी में भ्रष्टाचार मुक्त, गुणवत्ता युक्त सड़कें बनाई जाएंगी। डिप्टी सीएम ने जनप्रतिनिधियों के विभिन्न प्रस्तावों पर नवलपुर-लार बाईपास रामजानकी मार्ग, भरथुआ चौराहा-भटनी-भिंगारी बाजार मार्ग सहित अन्य सड़कों के भी निर्माण व चौड़ीकरण के प्रस्तावों को मंजूरी देने का एलान किया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार किसान और मजदूर के हितों में काम कर रही है। 60 वर्षों में इतने काम नहीं हुए, जितने केंद्र की मोदी सरकार ने सिर्फ साढ़े चार वर्षों में किया है। हर वर्ग-हर समाज के लिए योजनाएं चलाई जा रही है। गांव-गरीब, मजदूर, किसान सरकार की प्राथमिकता में है। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर ने कहा कि हरिकेवल प्रसाद ने जनता के हितों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके सपनों को भाजपा सरकार साकार कर रही है। आयोजक सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा ने पिता हरिकेवल प्रसाद के आदर्शों का जिक्र करते हुए कहा कि सलेमपुर को विकास के नक्शे पर नई पहचान दिलाना सपना था, जो पिछले साढ़े चार साल की भाजपा सरकार ने पूरा किया है। सलेमपुर संसदीय क्षेत्र में सबसे ज्यादा काम हुए हैं। पांचों विधानसभा क्षेत्रों की हर जरूरतों को पूरा करने के लिए आगे भी तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकृपाल तिवारी व संचालन डॉ. अनीता सहगल वसुंधरा ने किया। इस मौके पर बलिया सांसद भरत सिंह, सलेमपुर विधायक काली प्रसाद, रामपुर कारखाना के कमलेश शुक्ल, बरहज के सुरेश तिवारी, फाजिलनगर के गंगा सिंह कुशवाहा, बलिया जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे, सज्जन मणि त्रिपाठी, संतोष पटेल, परशुराम कुशवाहा, विजय दुबे, शशि मिश्र, जयनाथ कुशवाहा, हाकिम सिंह, बलवीर सिंह दादा, अशोक कुशवाहा, कन्हैया लाल जायसवाल, विशाल कुशवाहा, मनीष सिंह, अरुण सिंह, रवि कुशवाहा, सुमेश्वर नाथ तिवारी, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, विनय तिवारी, विकास रौनियार, अभिषेक जायसवाल, रवींद्र श्रीवास्तव, गौरीशंकर गुप्ता, सरोज देवी, केतकी सिंह, विंदा कुशवाहा, रामदास मिश्र, अंकुर राय, बृजेश धर दुबे, दुर्गेश पांडेय, संजय कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed