फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कांग्रेस नेता की मौत का मामला गरमाया

कांग्रेस नेता की मौत का मामला गरमाया

Sat, 09 Sep 2017 10:59 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस नेता की मौत का मामला गरमाया
देवरिया। कांग्रेस के शहर महासचिव परवेज आलम के सुसाइड नोट का मामला गरमा गया है। दोनों दलों के नेता आमने-सामने आ गए हैं। कांग्रेस ने आरोपित भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है जबकि भाजपा ने फर्जी तरीके से फंसाने का आरोप लगाया है। उधर, पुलिस ने आरोपित भाजपा नेता से पूछताछ तक नहीं की है।
विज्ञापन

बांस देवरिया निवासी परवेज आलम की फंदा से लटकती लाश घर के कमरे में मिलीं। सुसाइड नोट में भाजपा के नगर मंत्री रवि पाल को आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं कर सकी है। टाउनहाल स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश ने कहा कि घटना के मामले में पुलिस लापरवाह है। मुल्जिम की गिरफ्तारी की जाए। ऐसा नहीं हुआ तो कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे। इस दौरान सुयश मणि त्रिपाठी, बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी, नौशाद खान एपी, वरुण राय, कैलाश तिवारी, ऋषिकेश मिश्र, राशिद अंसारी आदि रहे। उधर, भाजपा की बैठक गायत्रीपुरम में हुई। नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा ने कहा कि सुसाइड नोट का मामला षड्यंत्र है। घटना का पर्दाफाश किया जाए। निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो कार्यकर्ता शिकायत करेंगे। इस दौरान रवि पाल, प्रेम अग्रवाल, सत्येंद्र मणि, गोविंद चौरसिया, शीतल वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन


धमकी दिलवा रहा भाजपा नेता
बांस देवरिया निवासी हैदर अली ने शनिवार को एसपी राजीव मल्होत्रा से मुलाकात की। उन्होंने बेटे परवेज आलम की मौत के मामले कार्रवाई नहीं होने पर चिंता जताई। कहा कि आरोपित रवि पाल दूसरों के जरिए धमकी दिलवा रहा है। उन्होंने भाजपा नेता को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed