फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ध किरियों के स्थानांतरण से लटक रहे काम

ध किरियों के स्थानांतरण से लटक रहे काम

Fri, 07 Jul 2017 10:23 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
ध किरियों के स्थानांतरण से लटक रहे काम
देवरिया। जिलास्तरीय अधिकारियों के स्थानांतरण और नए अधिकारियों के नहीं आने से काम लटक रहा है। पिछले कुछ दिनों में सीएमओ, बीएसए और नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी का स्थानांतरण हुआ है। प्रभारी अधिकारी से काम चलाया जा रहा है। सीएमओ डॉ. ओपी सिंह का स्थानांतरण जौनपुर हो गया। शुक्रवार को वह एसीएमओ डॉ. एसएन सिंह को चार्ज देकर चले गए। जब तक नए सीएमओ की जिले में तैनाती नहीं हो जाएगी, तब तक लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। बीएसए राजीव यादव का बृहस्पतिवार को स्थानांतरण हो गया। वह लखनऊ मुख्यालय से अटैच किए गए हैं। उनकी जगह बहराइच जीआईसी के उपेंद्र कुमार को तैनाती मिली है। शुक्रवार की देर रात या शनिवार को उनके जिले में पहुंचने की बात बताई जा रही है। इस दौरान काम लेकर शुक्रवार को बीएसए कार्यालय पहुंचे लोगों को दिक्कत हुई। नगर पालिका परिषद के ईओ डॉ. मणि भूषण का स्थानांतरण कुशीनगर के लिए हो गया है। वहां पद खाली चल रहा है। यदि नए ईओ की तैनाती नहीं होगी तो फिर नगरवासियों को दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


बीईओ रिलीव
देवरिया। सदर विकास खंड के बीईओ को बीएसए राजीव यादव ने शुक्रवार को रिलीव कर दिया। उनका स्थानांतरण 30 जून को आजमगढ़ के लिए हुआ था। किसी कारणवश बीएसए उन्हें रोके हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed