{"_id":"595e6a2b4f1c1b49578b4760","slug":"21499359787-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल पहुंचे विधायक, अव्यवस्था देख विफरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल पहुंचे विधायक, अव्यवस्था देख विफरे
Updated Thu, 06 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। भागलपुुर पीएचसी का विधायक काली प्रसाद ने निरीक्षण किया। अस्पताल कैंपस में कूड़ों का ढेर और अव्यवस्था देख बिफर पड़े। अस्पताल पर इलाज कराने पहुंचे लोगों ने रैबीज इंजेक्शन नहीं होने की बात कही। वहीं चिकित्साधीक्षक ने खुद विभागीय समस्याओं को विधायक के सामने रखा। इससे निजात दिलाने के लिए विधायक ने आश्वासन दिया।
भागलपुर में मैराथन दौड़ प्रतियोगिता की अध्यक्षता कर रहे विधायक काली प्रसाद के सामने लोगों ने अस्पताल में सरकारी सुविधाएं नहीं मिलने की शिकायत की। कार्यक्रम के बाद विधायक पीएचसी पर पहुंचे। वहां मौजूद चिकित्साधीक्षक रोगियों का इलाज कर रहे थे। अस्पताल कैंपस में गंदगी फैली थी और जगह-जगह कूड़ा पड़ा था। यह देख विधायक बिफर पड़े। चिकित्सक ने सफाईकर्मियों की तैनाती और रैबीज इंजेक्शन नहीं होने की बात कही। विधायक अभी कुछ कहते कि चिकित्साधीक्षक डॉ. रंजीत कुशवाहा ने कहा कि अस्पताल पर कई सालों से मै अकेला डॉक्टर हूं। दिनरात ड्यूटी करने से तंग आ चुका हूं। कर्मचारी और डॉक्टर की तैनाती कराने की मांग की। विधायक ने चिकित्सक को अस्पताल की कमियों को लिखकर सीएमओ के पास भेजने की बात कही। विधायक काली प्रसाद ने बताया कि लोगों की शिकायत पर अस्पताल में गए थे। बुनियादी दिक्कतें हैं। उसमें सुधार कराया जाएगा।