फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बजिली मंत्री ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की

बजिली मंत्री ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की

Wed, 05 Jul 2017 10:35 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
बजिली मंत्री ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की
देवरिया। बिजली मंत्री श्रीकांत शर्मा के समक्ष विधायकों ने महकमों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। कहा कि अफसरों की वजह से सरकार की मंशा फ्लॉप साबित हो रही है। फॉल्ट ठीक करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इसके अलावा मोबाइल पर बातचीत का लहजा सही नहीं रहता। बिजली मंत्री ने कार्यपद्धति में बदलाव लाने का निर्देश दिया। कहा कि कोई मुगालते में न रहे जनहित के मुद्दे पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

बिजली मंत्री श्रीकांत शर्मा बुधवार को विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की मासिक समीक्षा कर रहे थे। अधीक्षण अभियंता जेके शर्मा ने कार्यों का ब्योरा दिया। विधायकों ने एतराज जताया और गलत ठहराया। भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह ने कहा कि कई गांवों में बिजलीकरण नहीं हो सका है। गोपालपुर के टोला में बिजली की समस्या बरकरार है। विधायक निधि को खर्च करने में विभाग उदासीन है। चुनाव से पहले पैसा दिया है, लेकिन अब तक काम नहीं हो सका। डीएम सुजीत कुमार ने पीडी आरएस राय से फीडबैक लिया। अधीक्षण अभियंता जेके शर्मा ने 15 दिन में काम पूरा करने का भरोसा दिलाया। विधायक काली प्रसाद ने 10 से अधिक गांवों में बिजली नहीं मिलने की बात कही। मझौंवा, तालडीहा, रेवली, कोहार बस्ती बिजली का कनेक्शन जारी नहीं की गई है। प्रबंध निदेशक से व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश दिया। डोल छपरा और भागलपुर में तकिया धरहरा में ट्रांसफॉर्मर में नहीं लगने से दिक्कत हो रही है। विधायक सुरेश तिवारी ने रनिहवा में पांच दिनों से बिजली नहीं मिलने की बात कही। उन्होंने कहा कि पांच दिन से बिजली नहीं है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता आरके चौधरी गड्ढामुक्त सड़कों का ब्योरा सुना रहे थे। विधायक सुरेश तिवारी ने कहा कि बरहज इलाके में सड़के खस्ताहाल हैं। राहगीरों का चलना दूभर हो गया है। जलनिगम के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार से ग्राम पंचायतों के जरिए हैंडपंप रिबोर कराने को कही। ईओ नगर पालिका डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि नालों की सफाई कर ली गई है। अधिशासी अभियंता बाढ़ वीरेंद्र कुमार से कुरना नाला की सफाई करने को कहा।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता के कार पर डंडा पटका
विभागीय कार्यों की समीक्षा में अधीक्षण अभियंता जेके शर्मा जा रहे थे। विकास भवन गेट के पास पुलिस वालों ने वाहन को रोक दिया। चालक ने जानकारी दी। बावजूद इसके पुलिस के सिपाही वाहन के पीछे दौड़ने लगे। एक दरोगा ने वाहन पर डंडा पटक दिया। किसी तीरह मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed