{"_id":"595d1c4c4f1c1b50148b45ab","slug":"21499274316-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत के रास्ते दाखिल हुए चोरों ने की छह लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत के रास्ते दाखिल हुए चोरों ने की छह लाख की चोरी
Updated Wed, 05 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। रामपुर कारखाना थाने के रामपुर हीरामन गांव में मंगलवार की रात एक घर में सीढ़ी के रास्ते चोर घुस गए। कमरों का ताला तोड़कर गहने, नकदी और कीमती सामान चुरा ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
रामपुर हीरामन गांव के मैनुद्दीन खान का परिवार भोजन करने के बाद सो रहा था। उमस और बारिश के चलते परिवार के अधिकांश सदस्य नीचे बरामदे में सो गए थे। रात के किसी समय चोर सीढ़ी का दरवाजा तोड़कर छत के रास्ते दाखिल हो गए। चोरों ने कई कमरों को इत्मीनान से खंगाला। आलमारी तोड़कर 50 हजार रुपये नकद, पांच लाख रुपये के जेवर और 20 हजार रुपये कीमत के कपड़े चुरा ले गए। परिवारवालों को इस बात की जानकारी सुबह चार बजे के करीब तब हुई जब उनकी नींद टूटी। सामान बिखरा देखकर सभी लोग दंग रह गए। मैनुद्दीन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि चोर छत के सीढ़ी का दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसे। करीब छह लाख रुपये की चोरी हुई है। रामपुर कारखाना पुलिस का कहना है कि चोरी की घटना में तहरीर मिली है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।