फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   आंगन के रास्ते घर में घुसकर चोरों ने जेवर और नगदी उड़ाया

आंगन के रास्ते घर में घुसकर चोरों ने जेवर और नगदी उड़ाया

Tue, 27 Jun 2017 10:31 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
आंगन के रास्ते घर में घुसकर चोरों ने जेवर और नगदी उड़ाया
बरहज। आंगन के रास्ते घर में घुुसकर चोरों ने करीब डेढ़ लाख के जेवरात और पांच हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह झाड़ू लगाने के लिए जगी बहू ने खिड़की खुली देखकर शोर मचाने लगी। चोरी की सूचना यूपी-100 को दी गई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत तलौरा गांव के बाहर घर बनवाकर रह रहे छोटू यादव के घर के सदस्य सोमवार की रात भोजन कर छत पर सोने चले गए। छोटू की पत्नी रमावती देवी घर में सोई थी। चोर दीवार के सहारे खुले आंगन के रास्ते घर में घुस गए। चोरों ने घर में रखे दो सोने की अंगूठी, चार चेन, मंगलसूत्र, नाक-कान का सेट सहित करीब डेढ़ लाख के आभूषण और पांच हजार नकदी चुराकर खिड़की के रास्ते भाग निकले। मंगलवार की सुबह रमावती खिड़की खुुला और घर के अंदर सामान बिखरा देख चिल्लाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। परिजनों का कहना है कि बेटी सीमा की शादी की तैयारी के लिए जेवर खरीद कर रखा गया था। चोर उसे भी उठा ले गए। मदनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पाठक ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed