{"_id":"594022314f1c1ba50a8b4614","slug":"21497375281-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदनपुर कांड: सह आरोपी के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदनपुर कांड: सह आरोपी के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। मदनपुर थाना फूंकने वाले आरोपियों पर एसपी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को सह आरोपी के खिलाफ रासुका लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
एसपी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि चार जनवरी को केवटलिया गांव के पास रहमतुल्लाह का शव नदी में पाया गया था। मदनपुर के लोग साजिश के तहत थाने पर चढ़ गए। भीड़ ने दुकानों में तोड़फोड़ की और पुलिसवालों को भी पीटा। सरकारी वाहनों के साथ कई गाड़ियों में आग लगा दी। मालखाना लूटने के साथ ही उपद्रवियों ने थाने के सभी अभिलेख फूंक दिए। पुलिस ने करीब 42 लोगों को नामजद किया और एक हजार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। तत्कालीन एसपी मोहम्मद इमरान के तबादले के बाद राजीव मल्होत्रा ने मदनपुर कांड की पत्रावलियों की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने मदनपुर कांड में सह आरोपी साधु उर्फ शहदुल्लाह के खिलाफ रासुका के कार्रवाई की संस्तुति कर दी गई। एसपी राजीव मल्होत्रा ने कहा कि डॉक्टर अशरफ उर्फ नेहाल, प्रधान के पति इमरान और साधु उर्फ शहदुल्लाह पर एनएसए की कार्रवाई की जा चुकी है। आगे भी आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।