{"_id":"593ec9521126f450298b459f","slug":"21497286994-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोर-शराबे के बीच शुरू हुआ नपा बोर्ड की बैठक 0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोर-शराबे के बीच शुरू हुआ नपा बोर्ड की बैठक 0
Updated Mon, 12 Jun 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में शोर-शराबे, सभासदों के तर्क-वितर्क के बीच 13 एजेंडों पर मुहर लग गई। 11 बजे की बजाए 12.10 पर शुरू हुई सदन की कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए अधिशासी अधिकारी मणि भूषण तिवारी ने बैठक में प्रस्ताव रखा कि स्वच्छता अभियान के तहत हरे-नीले रंग के कूड़ेदान, 100 हाथ ठेला और 50 पुराने ठेलों की मरम्मत का प्रस्ताव रखा। सभासद सत्यप्रकाश ने सवाल उठाया कि खरीदारी पर आने वाले खर्च को कौन वहन करेगा।
सभासदों ने नालों-नालियों के ठेका के लिए हुए टेंडर के बारे में सदन से पूछा कि टेंडर कब हुआ और किस समाचार पत्र में प्रकाशित हुआ। इसको लेकर काफी शोरशराबा हुआ। सेराज अहमद ने बैठक में बताया कि जलकल विभाग का पंप हाउस जल गया है। इससे इस गर्मी में मोहल्लों में पानी का सप्लाई नहीं हो पा रहा है। अधिशासी अधिकारी ने एक माह के अंदर जलकल की व्यवस्था ठीक करने का आश्वासन दिया। सभासद रमेश मल्ल ने कहा कि भुजौली कॉलोनी स्थित आरबीटी स्कूल के पीछे बसे कॉलोनी का नाम स्वामी विवेकानंद कॉलोनी रखा जाए। सभासद कुसमावती देवी ने सदन में कहा कि बरसात का मौसम आ रहा है। उनके वार्ड की नालियों की सफाई अभी तक नहीं हुई है। सफाई इंस्पेक्टर इल्तजा ने कहा कि नगर में बढ़ती आबादी व प्रतिदिन निकलने वाले कूड़ा को रखने के लिए नगर पालिका के पास एक बीघा भी जमीन नहीं है। इसके अलावा वार्डों के सभासदों ने नालों की सफाई से लेकर अन्य समस्याओं पर बात रखी। बैठक में कर निर्धारण अधिकारी निलेश रमण, निर्माण विभाग के जेई राजेश अग्निहोत्री, जेई रमेश, प्रमिला देवी, सरस्वती देवी, सुभाष तिवारी जितेंद्र जायसवाल, अजय गुप्ता, गौहर अली आदि उपस्थित रहे।