फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   207 centers will be made for up board exam

Deoria News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जनपद में बनेंगे 207 केंद्र

Mon, 12 Dec 2022 04:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
207 centers will be made for up board exam
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जनपद में बनेंगे 207 केंद्र
विज्ञापन

14 दिसंबर तक मांगी गईं आपत्तियां
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज की ओर से जनपद में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। इस बार कुल 207 केंद्रों का निर्धारण किया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय ने रविवार की शाम बताया कि परिषदीय परीक्षा वर्ष 2023 के लिए परीक्षा केंद्रों का ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत निर्धारण कर दिया गया है। जिले में इस बार कुल 207 केंद्रों का निर्धारित किए गए हैं। ऑनलाइन निर्धारित परीक्षा केंद्रों की सूची, छात्र आवंटन सहित कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन

राजकीय, सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भी इस सूची से अवगत करा दिया गया है। यदि किसी को कोई आपत्ति या दावा करना है तो वह औचित्य व साक्ष्यों के साथ 14 दिसंबर की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन या ऑफलाइन कर सकता है। आपत्तियों को निस्तारण के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति के समक्ष रखा जाएगा। इस निर्धारित तिथि एवं समय के बाद प्राप्त दावों एवं आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed