फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   नदी का जल स्तर बढ़ने से डूबने लगने खरबूज व तरबूज

नदी का जल स्तर बढ़ने से डूबने लगने खरबूज व तरबूज

Thu, 25 Apr 2019 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
नदी का जल स्तर बढ़ने से डूबने लगने खरबूज व तरबूज
जलस्तर बढ़ने से डूब गई फसल
विज्ञापन


पानी लगने से खरबूज और तरबूज की फसल खराब
अमर उजाला ब्यूरो
भागलपुर (देवरिया)। सरयू नदी का जलस्तर अब बढ़ने लगा है। इससे दियारा में बालू के रेत पर बोई गई खरबूज, तरबूज और सब्जियां डूबने लगी हैं। इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरने लगा है।

सरयू नदी के रेत में बड़े पैमाने पर भिंडी, लौकी, टिंडा, खीरा, ककड़ी, तरबूज आदि की खेती होती है। प्रतिवर्ष करीब 100 एकड़ में इसकी खेती होती है। इसमें करीब 50 एकड़ भूमि में पानी घुसने से पौधों पर खतरा मंडरा रहा है। फसल बोने के लिए जिन किसानों के पास अपनी जमीन नहीं होती वह नदी के तटीय किसानों से तय राशि तीन से चार हजार रुपये में लीज पर लेते हैं। इसकी खेती में करीब 20 हजार रुपये प्रति बीघा लागत आती है। तैयार सब्जी व खरबूज, तरबूज को थोक व्यापारियों को बेच देते हैं। इस वर्ष समय से पहले नदी में पानी बढ़ने से फसल डूबने लगी है। किसानों ने बताया कि इस वर्ष लागत निकलना मुश्किल है। हम किसानों को सरकार से कोई सहयोग नहीं मिलता। किसान तूफानी, गुलजार, राजेश, मुन्ना, पूर्णमासी, सुल्तान ने कहा कि हम किसी तरह लागत लगा कर सब्जियों की खेती की है। पानी बढ़ने से हमें भारी नुकसान हो रहा है। अब भी पानी कम हो जाता तो लागत निकल आती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed