फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   तार लगा न खंभा, बगैर कनेक्शन आया हजारों का बिल

तार लगा न खंभा, बगैर कनेक्शन आया हजारों का बिल

Thu, 04 Apr 2019 10:35 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Thu, 04 Apr 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
तार लगा न खंभा, बगैर कनेक्शन आया हजारों का बिल
कुशमौनी गांव के घरों में मीटर लगा दिया गया, लेकिन बिजली कनेक्शन नहीं जोड़ा गया है। - फोटो : अमर उजाला
बरियारपुर। बिजली निगम के कारनामे भी अजब हैं। पोल से कनेक्शन दिया नहीं और बस मीटर लगाकर ही हजारों रुपये बकाए का बिल ग्रामीणों को थमा दिया है। हैरानी तो यह है कि गांव में अब तक पोल और तार भी नहीं खींचे हैं, बावजूद बिल आने से ग्रामीण माथा पीट रहे हैं। मामला सदर ब्लाक के कुशमौनी गांव का है। निगम की इस मनमानी से गांव के 70 घरों के लोग पीड़ित हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि जब उन्होंने बिजली का इस्तेमाल ही नहीं किया ही तो बिल का भुगतान कहां से करें? निगम के लोग भी कुछ सुनने को तैयार नहीं। कुशमौनी गांव में 70 घरों को बिजली निगम ने मई 2018 में सौभाग्य योजना से जोड़ा। हर घर में मीटर लगा दिए गए, लेकिन कनेक्शन नहीं जोड़ा गया। ग्रामीणों को बताया गया कि तार-पोल बिछते ही कनेक्शन कर देंगे। तब से एक साल बीतने को हैं, मगर अब तक गांव में तार-पोल तो नहीं लगा, अलबत्ता बिजली बिल पहुंच गया है। 15 जुलाई, 2016 का कनेक्शन दिखाकर निगम की ओर से बिजली बिल भेजा जा रहा है। उपभोक्ताओं ने दो माह पूर्व अधिकारियों से शिकायत की, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। बरुआडीह, बैकुंठपुर, रुपई, सरौरा, बरियारपुर, आमघाट सहित दर्जनों गांव में सौभाग्य योजना के तहत बिजली कनेक्शन में गड़बड़ी सामने आ रही है।
विज्ञापन

बोले ग्रामीण: शिकायत करने पहुंचे तो झूठा ठहरा रहे अफसर
पिछले साल के मई महीने में बिजली निगम ने घर में मीटर टांग दिया। एक साल बाद भी खंभा व तार नहीं लगा। अब 12455 रुपये का बिल भेजा गया है। जब मीटर लग रहा था तभी हमने विरोध किया था। दो दिन बाद खंभा-तार लगाने का आश्वासन देकर चले गए। -पार्वती देवी।
विज्ञापन


मेरे नाम पर 8314 रुपये का फर्जी बिजली बिल आया है। अधिकारियों के पास जाने पर वह मुझे ही झूठा बना रहे हैं। कह रहे थे कि सरचार्ज माफी योजना चल रही है, जमा कर दो कुछ कम में ही बोझ हल्का हो जाएगा। -शंभू प्रसाद विश्वकर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन


कनेक्शन के साथ पांच मीटर तार, एक बोर्ड, एक एलईडी बल्ब देकर बोले हफ्ते दिन में पोल और तार लग जाएगा। तब से बस इंतजार ही कर रहे हैं। बिजली तो आई नहीं, 12455 रुपये बकाया का बिल आ गया है। पता बैतालपुर गौरीबाजार लिखा है। -कुंती देवी
बिना बल्ब जले बिजली निगम हजारों का चूना लगा रहा है। जिस दिन बल्ब जलाएंगे उस दिन निगम क्या करेगा? इससे अच्छा तो हम ढिबरी-लालटेन में ही ठीक हैं। कम से कम ऐसी धोखेबाजी तो नहीं होती। -गिरजा देवी


भले ही उपभोक्ताओं के घर के करीब पोल न लगे हों, लेकिन सभी के घरों में विद्युत आपूर्ति हो रही है। बिल न जमा करना पड़े, इसलिए कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं। करीब पांच माह में 1.65 लाख घरों को सौभाग्य योजना के तहत कनेक्शन दिया गया है। इसमें किसी का नाम पता गलत है तो एसडीओ को आवेदन देकर सुधार करा सकते हैं। -एके सिंह, एक्सईएन, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed