{"_id":"5bddd4eebdec2269b642a665","slug":"201541264622-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ-बेटी पढाओं के लिये हम सभी की सहभागिता जरुरी -जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाओ-बेटी पढाओं के लिये हम सभी की सहभागिता जरुरी -जिलाधिकारी
Updated Sat, 03 Nov 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार...
---
- कार्यशाला में बोले डीएम: भ्रूण लिंग परीक्षण को लेकर सजगता से करें काम
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। डीएम अमित किशोर ने कहा कि कागजी आंकड़ों की बजाय कार्यों को धरातल पर उतारा जाए तो कोई भी कार्य असंभव नहीं है, इससे सफलता अवश्य मिलेगी। हम सभी को टीम भावना से कार्य करने की जरुरत है, ताकि किसी भी स्तर पर कोई कमी न रहने पाए। वह स्टेशन रोड स्थित एक होटल में आयोजित पीसीपीएनडीटी अधिनियम विषयक एक दिवसीय कार्यशाला में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि कानून बनाने मात्र से उद्देश्य पूरा नहीं होते, उसका पालन करने के लिए हम सभी को दृढ़ निश्चय होकर कार्य करना होगा। विभागीय अधिकारी नर्सिंग होम के निरीक्षण के समय कागजी कार्रवाई में कोई कोताही न बरतें। मात्र ऐसा न करने से दोषियों को दंड नहीं मिल पाता। वह अपने कार्य को अंजाम देते रहते हैं। गोपनीयता/ मुखबीरी के माध्यम से लिंग परीक्षण का कार्य किन-किन अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर होता है, इसकी जानकारी ली जाय। जहां भी गर्भपात आदि की गतिविधि संचालित है, उसका भी संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करें, तभी हम बेटियों को बचाने में सफल हो सकेंगे। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद में संचालित नर्सिंग होम से यह सूचना लिंगानुपात अनुरुप प्राप्त करें, जिससे यह भी जानकारी हो कि कितनी लड़की और कितने लड़कों ने जन्म लिया। जन्म प्रमाण पत्र नियमित रुप से सही बनने लगें तो इसका पता करने में आसानी रहेगी। एसपी एन.कोलांची ने कहा कि पुलिस विभाग के अधिकारी निरीक्षण आदि के कार्यों में सहभागिता कर यह सुनिश्चित करें कि उनके द्वारा दोषी के विरुद्व की गई कार्रवाई ठोस रुप में हो और उसे नियमानुसार सजा भी मिले। इस दौरान सीडीओ राजेश कुमार त्यागी, सीएमओ डॉ.धीरेंद्र कुमार, एडीएम (प्रशासन) राकेश पटेल, सीएमएस डॉ.छोटेलाल, अधीक्षिका डॉ.माला सिन्हा, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार आदि मौजूद रहे।