{"_id":"5b842cb742c79246361b19b9","slug":"201535388855-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर न होने पर भड़के ग्रामीण, किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर न होने पर भड़के ग्रामीण, किया विरोध प्रदर्शन
Updated Mon, 27 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टर नहीं होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
तैनाती के बाद एक भी दिन नहीं आए डॉक्टर
पथरदेवा के बंजरिया पीएचसी का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बघौचघाट। क्षेत्र के बंजरिया में महीनों से डॉक्टर विहीन पीएचसी पर सोमवार को नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। तैनाती होने के बाद भी चिकित्सक के नहीं आने से गुस्साए ग्रामीणों ने नारेबाजी की। ब्लॉक पीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह के आश्वासन पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन को समाप्त किया। ग्रामीणों ने यह चेतावनी दी कि अगर डॉक्टरों की उपस्थित शीघ्र सुनिश्चित नहीं की जाती तो वह बंजरिया चौराहे पर चक्का जाम करने को बाध्य होंगे। बंजरिया अस्पताल महीनों से डॉक्टर विहीन चल रहा था। ऐसे में मरीजों को काफी दुश्वारियां झेलते हुए अन्यत्र जाना पड़ रहा है। इस बाबत ग्रामीणों ने गांव के सुजीत प्रताप सिंह के नेतृत्व में सीएमओ से मिलने के साथ ही मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर डॉक्टरों के तैनाती की मांग की थी। इस पर सीएमओ ने डॉक्टरों की तैनाती का आदेश भी जारी किया था। आदेश के महीनों बाद भी डॉक्टर अस्पताल पर नहीं आ रहे। सोमवार को जब दस बजे ग्रामीण पहुंचे तो कोई डॉक्टर अस्पताल पर नहीं मिला। इससे ग्रामीण नाराज होकर विरोध प्रकट करने लगे। इस दौरान नूर आलम, राजू राव, जैनुद्दीन, जितेंद्र गोविंद राव, नंदलाल यादव, नसीम खान, सोनू यादव, रामप्रवेश पटेल, धर्मेंद्र यादव, विकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।