फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   24 घंटे में निरस्त हुआ डॉक्टरों का स्थानांतरण आदेश

24 घंटे में निरस्त हुआ डॉक्टरों का स्थानांतरण आदेश

Thu, 24 May 2018 11:20 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
24 घंटे में निरस्त हुआ डॉक्टरों का स्थानांतरण आदेश
Docter
देवरिया। फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहे न्यू पीएचसी पर 10 डॉक्टरों की तैनाती का आदेश 24 घंटे में भी निरस्त हो गया। ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए दबाव से आजिज सीएमओ ने सभी चिकित्सकों का तबादला आदेश रद्द करते हुए इसे दो-तीन दिनों में आने वाले नए सीएमओ के कंधे पर छोड़ दिया है। स्थानांतरण रद्द होने के बाद अब इन न्यू पीएचसी पर फिर से वही स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन

लंबे समय से 10 न्यू पीएचसी पर डॉक्टरों की तैनाती नहीं है। फार्मासिस्ट और वार्ड ब्वाय के भरोसे यहां की व्यवस्था चल रही है। इसकी शिकायत लगातार सीएमओ के पास पहुंच रही थी। सीएमओ ने 21 मई को डॉ. विनीत कुमार को न्यू पीएचसी किशनुपाली से न्यू पीएचसी केंद्र सरौरा, डॉ. प्रदीप कुमार को न्यू पीएचसी असनहर से न्यू पीएचसी विशुनपुरा, डॉ. अजय दुबे को न्यू पीएचसी खैरटिया से न्यू पीएचसी कुकुरघांटी, डॉ. आमोद पांडेय को न्यू पीएचसी रामलक्षन से न्यू पीएचसी बदुलही, डॉ. शंभूनाथ यादव को न्यू पीएचसी खोड़ा से न्यू पीएचसी पैना, डॉ. चंद्रभान प्रसाद को न्यू पीएचसी ककरौली से न्यू पीएचसी बरहज, डॉ. डीएन द्विवेदी को न्यू पीएचसी पिंडी से न्यू पीएचसी मटियरा जगदीश, डॉ. मिथिलेश यादव को न्यू पीएचसी नूनखार से न्यू पीएचसी रेवली, डॉ. सरोज शर्मा को न्यू पीएचसी सहबाजपुर से न्यू पीएचसी नूनखार, डॉ. मो.जकारिया को न्यू पीएचसी नौतन हथियागढ़ से न्यू पीएचसी बंजरिया स्थानांतरण किया गया था। इसमें सभी संविदा के डॉक्टर हैं। तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर ज्वाइन करने का निर्देश दिया गया। बताते हैं कि ज्वाइन करने के बजाए तैनाती रोकवाने के लिए सीएमओ पर चौतरफा दबाव बनवाने लगे। दबाव में आए सीएमओ ने 24 घंटे के अंदर स्थानांतरण का आदेश निरस्त कर दिया। सीएमओ के इस कार्यशैली से विभागीय कर्मचारियों में तरह-तरह की चर्चा है। इस बाबत सीएमओ डॉ. रामनिवास ने बताया कि तीन डॉक्टरों की तैनाती रोकने के लिए राजनैतिक लोगों का बार-बार फोन आ रहा था। इसके चलते सभी का स्थानांतरण निरस्त कर दिया। अब नए सीएमओ फैसला लेंगे कि किसे-कहां भेजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed