{"_id":"5b06f21b4f1c1bb16e8b4634","slug":"201527181851-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल में मूल्यवृद्धि पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल-डीजल में मूल्यवृद्धि पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
Updated Thu, 24 May 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल डीजल के मुल्य वृद्धी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने सिविल लाइंस रोड पर प्रदर्शन कर विरोध जताया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में लगातार वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रपति को संबोधित दो सूत्री ज्ञापन के जरिए मूल्यवृद्धि व महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की।
जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में जुलूस लेकर कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जनहित में फैसले लेने में पूरी तरह विफल है। इस सरकार में देश की गरीब जनता, किसान, नौजवान सभी त्रस्त हैं। डीजल-पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोलियम पदार्थ के मूल्य में गिरावट के बाद भी देश में डीजल-पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। नोटबंदी और जीएसटी जैसे फैसलों ने देश की अर्थव्यवस्था को खोखला बना दिया है। कल-कारखाने बंद हो गए। बेरोजगारी बढ़ी है और किसानी छोड़ने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। जनता को त्वरित राहत दिलाने के लिए अब राष्ट्रपति से ही हस्तक्षेप की अपेक्षा है। वक्ताओं ने कहा कि 2019 के चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, रामजी गिरी, धर्मेंद्र सिंह, वरुण राय, ऋषिकेश मिश्र, नौशाद अहमद खान, नागेंद्र शुक्ला, मुकुंद भास्कर, जवाहर, संदेश यादव, रमेश चंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।