{"_id":"59f212f14f1c1bca678b7773","slug":"201509036785-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायब युवक की मां ने हत्या की आशंका जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायब युवक की मां ने हत्या की आशंका जताई
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
मैंगलोर में 21 मार्च को हुई थी आरटीआई कार्यकर्ता की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। बरहज के उग्रसेन सेतु से कूदने वाले युवक का पांच दिनों बाद भी कुछ पता नहीं चल सकता है। युवक की मां ने एसपी को पत्र लिखकर हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने ससुरालवालों पर ही आरोप लगाया है। एसपी ने मामले में कार्रवाई की बात कहा है।
मऊ जिले के मधुबन थाना के जुरेंदा गांव के शिवाजी सिंह के बेटे प्रदीप सिंह की शादी रुद्रपुर के पिपरहवा लाला गांव के स्व. बृजभूषण सिंह की बेटी वंदना से हुई। एसपी को दिए शिकायती पत्र में प्रदीप की मां रमिता सिंह ने कहा है कि शादी में ही वंदना विदा होकर उनके घर आई। कुछ दिन बाद ही उसके मायके के लोग विदाई का दबाव बनाने लगे। आखिरकार चार अगस्त को विदा करा ले गए। रमिता सिंह का कहना है कि 20 अक्टूबर को प्रदीप पत्नी वंदना को विदा कराने गया था। 22 अक्टूबर की रात 8.24 बजे वंदना का फोन आया कि प्रदीप घर पहुंचा कि नहीं। नहीं कहने पर उसने बताया कि उसके दोनों भाइयों के साथ वह गया है। रात 10.30 बजे तक जब वह नहीं पहुंचा तो रमिता ने फोन कर जानकारी लेनी चाही, लेकिन उसे कोई जानकारी नहीं हुई। उसका कहना है कि अगले दिन उग्रसेन सेतु पर उसका कपड़ा और मोबाइल मिला। जानकारी मिली कि वह नदी से कूद गया है। उसने एसपी से कहा है कि बेटे प्रदीप की हत्या ससुराल वालों ने की है। उसका मोबाइल भी उन्हीं लोगों के पास है। उन्होंने एसपी से कार्रवाई की मांग की। एसपी राकेश शंकर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है।