फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कहीं सरौरा की तरह घटना तो इंतजार नहीं

कहीं सरौरा की तरह घटना तो इंतजार नहीं

Thu, 19 Oct 2017 06:38 PM IST
Updated Thu, 19 Oct 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
कहीं सरौरा की तरह घटना तो इंतजार नहीं
देवरिया। प्रशासन के लोग रामपुर कारखाना के सिरसिया गांव में सरौरा जैसी घटना की पटकथा लिख रहे हैं। यदि समय रहते जिला प्रशासन सचेत नहीं हुआ तो यहां भी बड़ा मामला हो सकता है। गांव के लोग जिला प्रशासन की कार्यशैली से खफा हैं।
विज्ञापन

सिरसिया गांव के स्कूल के खेल मैदान पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। गांव के लोगों 20 जून को तहसील दिवस में प्रार्थना-पत्र देकर कब्जा हटवाने की मांग किए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पांच सितंबर, 19 सितंबर और तीन अक्टूबर को प्रार्थना-पत्र दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गांव के लोगों का कहना है कि लेखपाल और और सदर एसडीएम ने रिपोर्ट लगाया है कि खेल के मैदान पर कोई कब्जा नहीं है। जबकि मौके पर कब्जा है। गांव के लोगों का कहना है कि यदि जिला प्रशासन के लोग समय रहते सचेत नहीं हुए तो सरौरा की तरह यहां भी बड़ी घटना हो सकती है। मंगलवार को गांव के धर्मेंद्र सिंह ने डीएम और एसडीएम को पत्रक देकर कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो यहां बड़ी घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed