{"_id":"593ec9691126f4d9498b4586","slug":"201497287017-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम सेवकों ने विधायक को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम सेवकों ने विधायक को घेरा
Updated Mon, 12 Jun 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में ध्यानाकर्षण रैली कर रहे ग्राम रोजगार सेवकों ने रामपुर कारखाना के विधायक कमलेश शुक्ल को घेरा। एसडीएम को ज्ञापन देकर मांगों को पूरा करने की मांग की।
ग्राम रोजगार सेवकों को संबोधित करते हुए विधायक कमलेश शुक्ल ने कहा कि ग्राम सेवकों की समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। वह मुख्य सचिव से वार्ता करेंगे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अशोक पांडेय और मंत्री महेंद्र जायसवाल ने कहा कि ग्राम सेवकों की लड़ाई में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। जिलाध्यक्ष अरुण मिश्र ने कहा कि ग्राम सेवकों के प्रति सरकार सौतेला व्यवहार अपना रही है। 29 जून को प्रदेशभर के ग्राम सेवक लखनऊ में प्रदर्शन कर ताकत का अहसास कराएंगे। ज्ञापन में कहा गया कि करीब 10 वर्षों से ग्राम सेवक अल्प मानदेय पर काम कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने ग्राम रोजगार सेवकों को पूर्णकालिक कर्मी माना है। इस दौरान प्रभाकर पांडेय, कृष्णमोहन उपाध्याय, सत्येंद्र साहनी, विवेक प्रताप सिंह, सरस्वती देवी, प्रेमलता आदि मौजूद रहीं।