फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   20,000 families completed their self-enumeration in the district.

Deoria News: जिले में 20 हजार परिवारों ने पूरी की स्वगणना

Mon, 11 May 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 11 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
20,000 families completed their self-enumeration in the district.
देवरिया। जिले में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण के तहत चल रहे स्वगणना अभियान में नागरिक बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर रहे हैं। अब तक जिले के 18,755 परिवारों ने ऑनलाइन माध्यम से अपनी गणना की प्रक्रिया पूरी कर लिया है। जिला प्रशासन स्वगणना को लेकर लगातार लोगों को जागरूक करने में जुटा हुआ है। स्वगणना सात मई शुरू हो चुकी है। इसे 22 मई तक पूरा किया जाना है।
विज्ञापन


जिले में जनगणना का कार्य शुरू हो गया है। पहले चरण में मकानों की गणना होनी है। इसके लिए नागरिकों से स्वयं जनगणना विभाग के मोबाइल एप के जरिए अपने मकान और अन्य जरुरी सूचनाओं को गणना करने को कहा गया है। इसके लिए जनगणना में लगाए गए कर्मचारी लोगों को घर घर जाकर स्वगणना में सहयोग कर रहे हैं। स्वगणना में दिन प्रतिदिन तेजी आ रही है। सात मई से 10 मई तक विगत चार दिन में 18755 परिवारों ने स्वगणना की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। स्वगणना की प्रक्रिया पूरी करने लिए जनगणना विभाग ने 22 मई तक समय दिया है। इस दिन तक जिले के सभी परिवारों की स्वगणना हो जानी है। इसके बाद जनगणना कर्मी घर घर जाकर स्वगणना को सत्यापित कर विवरण को जनगणना विभाग के पोर्टल पर अपलोड करेंगे। जिले में जनगणना विभाग के जिला प्रभारी शिरीष मिश्र ने बताया कि लोग पोर्टल पर लोकेशन अपडेट हो रहा है। लोगों के लिए नई चीज है। इसे सीख रहे हैं।
विज्ञापन


-------
जिला प्रशासन कर रहा अपील
- स्वगणना में प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दिया है। लोगों से स्वगणना करने की अपील अधिकारी कर रहे हैं। वहीं जनगणना कर्मियों को घर घर जाकर लोगों को स्वगणना में सहयोग करने की अपील कर रहे हैं। स्वगणना से सही विवरण समय से जनगणना विभाग को मिल पाएगा। इससे जनगणना में समय की बचत के भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
स्वगणना में लोकेशन फीड करने में आ रही समस्या
- स्वगणना में सर्वाधिक समस्या मकान की लोकेशन फीड करने में आ रही है। इसमें जनगणना कर्मी लोगों की मदद कर रहे हैं। इसके बावजूद सही लोकेशन ढूंढकर फीड करने में समय लग रहा है। नाथनगर में अपने घर पर स्वगणना करने के दौरान मृगेंद्र तिवारी को लोकेशन भरने में कठिनाई हो रही थी। इस पर जनगणना का कार्य देख रहे अनिल मणि ने मृगेंद्र के घर जाकर सहयोग किया, तब प्रक्रिया पूरी हुई। वहीं मझगावां क्षेत्र के जनगणना सुपरवाईजर प्रियरंजन ने बताया कि स्वगणना का पोर्टल धीमा चल रहा है। इससे लोगों को विवरण अपलोड करने में दिक्कत हो रही है।



------
कोट.....
जिले में स्वगणना में तेजी आई है। अभी तक 20 हजार परिवारों ने स्वगणना पूरा कर लिया है। पिछले 24 घंटे में 10 हजार लोगों ने स्वगणना किया है। पोर्टल की स्पीड में कोई समस्या नहीं है। लोकेशन ट्रेस करने में कोई समस्या नहीं है। इसमें जनगणना कर्मी लोगों का सहयोग कर रहे हैं।

- राजेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed