{"_id":"66539493b8d1f012540fe167","slug":"2-junior-doctors-out-from-hostel-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-126562-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टर को हाॅस्टल से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टर को हाॅस्टल से निकाला
Mon, 27 May 2024 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 27 May 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
छह सदस्यीय इंटर्नल कंप्लेन कमेटी के निर्णय पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने दो जूनियर डॉक्टर को हाॅस्टल से निकाल दिया है। इसमें एक पुरुष व एक महिला जूनियर डॉक्टर शामिल हैं। उन्होंने एक-दूसरे पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इंटर्नल कंप्लेन कमेटी कमेटी के लिए गए निर्णय पर यह कार्रवाई की गई है। दोनों अपने कार्यस्थल पर काम करते रहेंगे।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक महिला व एक पुरुष जूनियर डॉक्टर के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। दोनों ने उत्पीड़न का आरोप लगाया था। यह मामला प्राचार्य तक पहुंचा तो इंटर्नल कंप्लेन कमेटी गठित की गई। इसमें एक चेयरपरसन समेत छह सदस्य थे, जिसमें तीन महिला व तीन पुरुष सदस्य शामिल थे। दोनों जूनियर डॉक्टरों की शिकायतों पर विचार किया गया। इसके बाद दोनों के परिजनों को बुलाया गया और उनसे अपने-अपने बच्चों को समझाने को कहा गया।
बताया जाता है कि दोनों परिजन एक ही क्षेत्र के हैं और एक-दूसरे को जानते भी हैं। वे अपने बच्चों को समझाने पर राजी हो गए। जांच के बाद कमेटी ने सख्त कदम उठाते हुए दोनों को हाॅस्टल से निकालने की रिपोर्ट प्राचार्य को दी। इसके बाद दोनों जूनियर डॉक्टर को हाॅस्टल से निकाल दिया गया, ताकि हाॅस्टल का माहौल खराब न हो। दोनों अपने कार्यस्थल पर पहले की तरह कार्य करते रहेंगे।