{"_id":"5f2c41118ebc3e3d1c118704","slug":"2-froups-clash-14-injured-salempur-news-gkp3608698193","type":"story","status":"publish","title_hn":"भटौली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भटौली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष भिड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटौली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष भिड़े
दोनों तरफ से चले ईंट पत्थर, 14 लोग घायल
गांव में पहुंची दो थानों की पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
मईल। थाना क्षेत्र के भटौली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। इसमें जमकर ईंट पत्थर चले। इसमें दोनों पक्षों के 14 लोग घायल हो गए। एक तरफ से हवाई फायर भी हुआ। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
भटौली गांव के एक टोले का शिवम गांव के कोटेदार सगीर के यहां से राशन लेकर आ रहा था। अभी वह अपने घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर था तभी दूसरे पक्ष के आधा दर्जन युवक मारपीट कर घायल कर दिए। इसकी सूचना मिलते ही घायल युवक के टोले के पुरुष व महिलाएं पहुंच गए। लोगों को आते देखकर दूसरे पक्ष के भी सैकड़ों लोग आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने लगे। वहीं, एक पक्ष का आरोप है कि फायरिंग की गई है। मारपीट में एक समुदाय के शिवम, तुलसी, नगीना, काशी, विकास, रामसिंगार, परमा, मंजू देवी, कंचन व दूसरे पक्ष के मुहम्मद सकीर, अखदस, वसीम, जफर, अजहर आजाद को चोटें लगीं हैं। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस के सामने भी दोनों पक्ष आमने-सामने डटे हुए थे। सूचना पर मईल थानाध्यक्ष दीपक कुमार, थानाध्यक्ष बरहज अनिल पांडेय, सीओ बरहज दिनेश सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इस बाबत बरहज सीओ दिनेश कुमार सिंह यादव ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में मारपीट की है। पुलिस मौके पर पहुंची है। मामला शांत है। फायरिंग का कोई साक्ष्य नहीं मिला है।