फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   2 died in road accident

अलग-अलग हादसों में दो की मौत, एक घायल

Thu, 03 Sep 2020 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
2 died in road accident
अलग-अलग हादसों में दो की मौत, एक घायल
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के धन्धवार गांव व चनुकी घाट के समीप की हुईं दुर्घटनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
लार/रेवली। बृहस्पतिवार की शाम हुईं अलग-अलग स्थानों पर बाइक की टक्कर में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसी ने हेलमेट नहीं पहना था।

लार थाना क्षेत्र के सजांव गांव निवासी विशुन देव (35) वर्ष पुत्र फुलेश्वर किसी काम से भागलपुर जा रहे थे। अभी वह पिंडी-भागलपुर मार्ग पर धन्धवार गांव के सामने पहुंचे थे। तभी सामने से आरही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इसमें विशुन देव और राजन पासवान (24) वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार की आवाज सुनकर दौड़े आसपास के लोगों ने घायलवस्था में उन्हें सीएचसी लार पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, विशुनदेव को मृत घोषित कर दिया। उधर, बलिया जिला के उभांव थाना क्षेत्र के गुलौरा गांव निवासी जितेन्द्र साहनी पुत्र बाबू राम साहनी (35) भाटपाररानी थाना क्षेत्र के चनुकी गांव में अपने साढू के घर गए थे। देर शाम वह आपने घर के लिए निकले। अभी वह लार-भाटपाररानी मार्ग पर पुल से सौ मीटर आगे बढे़ थे। तभी अचानक सड़क पर कुत्ता आ गया। उसे बचाते समय बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। यह देखकर दौड़े लोगों ने उन्हें घायलवस्था में सीएचसी लार पहुंचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तीनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। मौत की सूचना मिलते ही दोनों के घर में कोहराम मच गया। जितेन्द्र की मौत की सूचना जैसे ही उसके गांव पहुंची परिवारवाले लार के लिए रवाना हो गए। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत एसएसआई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed