{"_id":"631b85b4eb70e63485208516","slug":"2-died-by-thunder-deoria-news-gkp449954227","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से किसान सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से किसान सहित दो की मौत
विज्ञापन
बरहज के मईल स्थित नरियांव गांव में बिजली गिरने से हुई मौत पर पंचनामा भरती पुलिस और मृतका भगनी देव?
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली गिरने से किसान सहित दो की मौत
लार और मईल थाना क्षेत्र में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
लार/मईल। दो थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को बिजली गिरने से किसान सहित दो की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
लार थाना क्षेत्र के नैनी गांव निवासी रमाकांत यादव (60) घर पर ही रहकर खेती व पशुपालन कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। दोपहर में गांव के बाहर खेत में पशुओं को चराने गए थे। इसी बीच तेज बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे बैठ गए। तभी उनके ऊपर बिजली गिर गई, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी साथ में पशु चरा रहे लोगों ने घर पहुंच बताई। मौत की खबर मिलते ही बेटे संजय यादव पिता की मौत से गमजदा हैं।
जबकि दूसरी घटना थाना क्षेत्र के नरियांव गांव में हुई। गांव की भगनी देवी (65) पत्नी स्व. हरिकिशुन पाल अपने खेत में सोहनी करने गई थीं, तभी बारिश के समय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही उनके बेटे सुरेंद्र पाल व जितेंद्र पाल सहित बेटी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन
बिजली गिरने से छत का बर्जा टूटा, इलेक्ट्रानिक सामान जले
पड़री बाजार। बारिश के बीच बिजली गिरने से घरों में दरार पड़ गई। वहीं, कई घरों में लगे इन्वर्टर व पंखे जल गए। शुक्रवार को बिजली गिरने से पड़री पांडेय गांव के शिक्षक रामानंद प्रसाद के घर का बर्जा टूट गया तथा इन्वर्टर एवं पंखा जल गए। पड़री पांडेय गांव के ही डॉ. अरविंद पांडेय, सुरेंद्र पांडेय के घर में लगा इन्वर्टर जल गया। पड़री बाजार के व्यवसायी हरिओम वर्मा की दुकान में लगा इलेक्ट्रानिक सामान जल गया।
बिजली की चपेट से गाय व भैंस की मौत
सलेमपुर/भटनी। बिजली गिरने से सलेमुपर में एक गाय व भटनी में एक भैंस चपेट में आ गई। दोनों की मौत हो गई। सलेमपुर के गढ़वा मिश्र गांव निवासी हीरामन यादव की गाय बांसवाड़ी के पास चर रही थी कि बिजली की चपेट में आ गई और मौत हो गई। गाय की कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है। वहीं, भटनी के लालचक गांव में बिजली गिरने से शुक्रवार शाम एक भैंस की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने पीड़ित से बातचीत करने के बाद मदद का भरोसा दिया। भटनी के लालचल गांव निवासी यदुनंदन यादव की भैंस दरवाजे पर स्थित नीम के पेड़ के पास बंधी थी। शुक्रवार शाम बारिश पर यदुनंदन के घर वाले भैंस को अंदर ले जाने की तैयारी में थे तभी अचानक बिजली भैंस के ऊपर गिर गई। इससे वह झुलस गई, बाद में मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे नायब तहसीलदार, लेखपाल ने यदुनंदन से बातचीत करने के बाद हर संभव मदद करने को कहा।