{"_id":"5e5bf6d48ebc3ef3896252be","slug":"2-crimnals-arrested-in-deoria-deoria-news-gkp343186391","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो इनामी बदमाशों को सदर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो इनामी बदमाशों को सदर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

सितंबर 2016 में लूट के मामले में दोनों चल रहे थे वांछित
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर कोतवाली पुलिस ने 20-20 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। सितंबर 2016 से दोनों लूट और आपराधिक षड्यंत्र के मामले में फरार चल रहे थे। आवश्यक कार्रवाई पूर्ण पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि रजला गांव निवासी बृजेश यादव अपने एक साथी संग 17 सितंबर 2016 को कहीं जा रहे थे। पॉलिटेक्निक चौराहे के पास बदमाशों ने बाइक और मोबाइल लूट लिया था। तत्कालीन विवेचक ने घटना के तीन बाद ही पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाइक बरामद कर ली गई थी। मेहड़ा पुरवां निवासी राजू यादव और बड़हरा गांव निवासी अभिषेक यादव फरार चल रहे थे। रविवार को मुखबिर की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने रागिनी मोड़ से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर दोनों को जेल भेज दिया। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि सदर कोतवाल टीजे सिंह, हेड कांस्टेबल जयजय राम सिंह, कांस्टेबल मनोज कुमार यादव, सूबेदार विश्वकर्मा, रवि प्रताप सिंह, राहुल कुमार, उमेशचंद्र राय, जयसिंह यादव और दीपक सोनकर को शाबाशी देते हुए इनाम की राशि देने की बात कही।
इनसेट में-
इमरजेंसी पर किया विवाद
देवरिया। सदर कोतवाली पुलिस गिरफ्तार किए गए लुटेरे अभिषेक यादव और राजू यादव का मेडिकल परीक्षण कराने जिला अस्पताल के इमरजेंसी पहुंची। यहां अभिषेक यादव के भाई और उसके साथ आए लोगों ने सिपाहियों और चिकित्सक से विवाद कर लिया। किसी तरह उन्हें वहां से भगाया गया। इस मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने केस दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।