{"_id":"63557c8eb29e77759129448b","slug":"2-covid-patient-found-deoria-news-gkp4550726106","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोविड के दो मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोविड के दो मरीज मिले
विज्ञापन
जिले में कोविड के दो मरीज मिले
देवरिया। जिले में दस दिन बाद फिर कोविड संक्रमित मिलने लगे हैं। रविवार को दो पॉजिटिव केस मिले। इन्हें लेकर सक्रिय मरीजों की संख्या दो है। हाल के दिनों में मरीजों के नहीं मिलने से लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना भूल गए हैं। त्योहार को लेकर बाजार में भीड़ हो रही है और लोग बिना मास्क के पहुंच रहे हैं। यही हाल रहा तो लापरवाही भारी पड़ सकती है।
रविवार को आई रिपोर्ट में विकास खंड देसही देवरिया क्षेत्र का एक व्यक्ति खांसी, सर्दी से पीड़ित था। वह इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा, जहां जांच में पॉजिटिव मिला। वहीं, एक किशोर भी जांच में संक्रमित मिला है। दोनों होम आइसोलेशन में हैं। जिले में अब तक 23,022 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं, वहीं, 22,790 लोग स्वस्थ हो गए हैं।
सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि कोविड को लेकर एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। हर रोज संभावित मरीजों की जांच कराई जा रही है। रविवार को दो पॉजिटिव केस मिले। जिले में दो एक्टिव केस हैं। कोविड को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। साथ ही बचाव के नियमों का पालन करने की आवश्यकता है। संवाद