{"_id":"65e22009bc1e85b2b70894eb","slug":"2-arrested-in-manrega-supervisor-death-matter-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-120445-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शव घर पहुंचने से पहले पुलिस ने गिरफ्तार किए दो आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शव घर पहुंचने से पहले पुलिस ने गिरफ्तार किए दो आरोपी
Sat, 02 Mar 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
छह दिन पूर्व कुलदीप पर धारदार हथियार और रॉड से हुए जानलेवा हमले में हुई मौत का मामला
पोस्टमार्टम हाउस में एएसपी और सीओ ने मानी स्थानीय पुलिस से हुई है चुक, न्याय का आश्वासन
- फोटो समाचार...
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के परसिया करकटही के मनरेगा सुपरवाइजर कुलदीप प्रसाद की मौत के बाद बृहस्पतिवार को खुखुंदू थाने पर हुए हंगामे को देखते हुए पुलिस पहले से ही सतर्क हो गई थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने से पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, ताकि परिजन व गांव वालों का आक्रोश कम हो जाए।
एएसपी दीपेन्द्र चौधरी और सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला सहित कई थानों की फोर्स ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत की। इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस से हुई चूक की बात भी स्वीकारी। एएसपी ने कहा कि आरोपियों को सख्त सजा मिलेगी और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा भी दिलाया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। एएसपी के आश्वासन पर परिजन मान गए।
सीओ दीपक शुक्ला और सलेमपुर कोतवाल उमेश वाजपेयी सहित अन्य थानों की देखरेख में शव गांव पहुंचा। उधर, जैसे ही पोस्टमार्टम के बाद कुलदीप का शव गांव पहुंचा तो ग्रामीण जुट गए। सभी एक स्वर में आरोपियों को गिरफ्तार कर फांसी देने की मांग करने लगे। सीओ ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि खुखुंदू थाना परिसर में बृहस्पतिवार को शव लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। जब ग्रामीण प्रदर्शन करने लगे तो मौके पर पहुंच एसडीएम सलेमपुर गिरीश कुमार झा ने मोर्चा संभाला। इस दौरान एसडीएम की मौजूदगी में सीओ दीपक शुक्ला ने 12 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीण शव को पोस्टमार्टम हाउस ले जाने दिए।
मामला हाईप्रोफाइल होने से शुक्रवार की सुबह से ही जनपद के आला अधिकारी इस पर माॅनीटरिंग कर रहे थे। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद सीओ और अन्य थानों की फोर्स की देखरेख में शव मृतक के गांव लाया गया। यहां मां बुच्ची देवी बहन रबिता, भाई संदीप और राहुल समेत पूरे ग्रामीणों ने अंतिम दर्शन किया। फिर बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस फोर्स की देखरेख में बैकुंठपुर छोटी गंडक किनारे कुलदीप का अंतिम संस्कार हुआ।
इनसेट....
12 घंटे के अंदर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
खुखुंदू। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस छह दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई, जबकि सभी आरोपी कुलदीप की मौत होने के बाद घर छोड़कर फरार हैं। मौत हुई है तो पुलिस 12 घंटे के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है। पुलिस अगर यही सक्रियता पहले दिखाई होती तो आज सभी आरोपी जेल में होते। उधर, इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि पांच आरोपियों में दो आरोपी राजेश और उसकी पत्नी ज्ञांती देवी को गोंडा चीनी मिल से गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी मुख्य आरोपी अवनीश कुमार उर्फ पंचोली, अभिनाश कुमार और विरेन्द्र की गिरफ्तारी भी बहुत जल्द हो जाएगी।
सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की भी तलाश जारी है। कुछ चिह्नित ठिकानों पर दबिश दी गई है। जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इनसेट...
पुलिस छावनी में तब्दील हुआ गांव
खुखुंदू। शुक्रवार को खुखुंदू चौराहे से लेकर परसिया करकटही गांव तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने से पहले परसिया गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था।
सीओ दीपक शुक्ला बृहस्पतिवार रात से ही खुखुंदू थाने पर डेरा डाले हुए थे। पूरी रात दबिश देकर दो आरोपियों की गिरफ्तारी कराई। फिर शुक्रवार सुबह थाने पर इंस्पेक्टर दिलीप सिंह को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। इसके बाद दोपहर को पोस्टमार्टम हाउस भी पहुंचे और अपने देखरेख में शव गांव लेकर पहुंचे फिर अंतिम संस्कार भी करवाया। इस दौरान परसिया करकटही गांव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सलेमपुर कोतवाल उमेश वाजपेयी, लार इंस्पेक्टर कपिल देव चौधरी, भटनी इंस्पेक्टर उदयशंकर कुशवाहा, बरियारपुर थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, सुरौली थानेदार अनिल कुमार, भलुअनी थानेदार अर्चना सिंह, पीएसी कमांडर संदीप कुमार यादव सहित अन्य कई थानों की फोर्स और एक प्लाटून पीएसी मौजूद रही।
इनसेट....
रह रहकर महिलाएं हो जा रही थीं आक्रोशित
खुखुंदू। गांव में बच्चों से लेकर लड़कियां, बहुएं और बुजुर्ग महिलाएं सभी बाहर निकलकर हमार भाई, हमार लाल और हमरी बेटा के जानवा ले लेहलसन कहकर रो रही थीं। जैसे ही पुलिस की टोलियां महिलाएं आते-जाते देख रही थीं तो वे उनपर आक्रोशित हो जा रही थीं। कई बार तो महिलाएं गांव से पुलिसवालों को जाने से भी रोक रोककर खुखुंदू पुलिस की लापरवाही का आरोप लगा रही थी। महिलाओं का कहना था कि जइसे बाबू के जान गईल बा वैसे ही मारे वालन के भी फांसी लागे के चाही।
इनसेट...
घर सीज करने की उठाई मांग
खुखुंदू। पुलिस फोर्स से गांव की महिलाएं आरोपियों के घर को सीज करने की मांग कर रही थीं। शव का अंतिम संस्कार होने तक पुलिस फोर्स गांव में जमी रही। महिलाएं कुलदीप के दरवाजे से लेकर सड़कों पर जमी रहीं। अभी भी गांव पर पुलिस फोर्स तैनात है। सीओ का कहना है कि गांव में शांति व्यवस्था कायम है।
इनसेट..
पुलिस ने मृतक पर दर्ज केस में लगाया एफआर
खुखुंदू। मृतक कुलदीप पर मुख्य आरोपी अवनीश उर्फ पंचोली की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया था। मौत के बाद पुलिस ने केस में एफआर लगा दिया है। जबकि परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने पहले आरोपी का केस दर्ज किया था।
बताते चलें कि खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया करकटही गांव निवासी मृतक कुलदीप प्रसाद (25) मनरेगा में सुपरवाइजर था। आरोपियों ने काम से संबंधित गलत एक वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। जिसे पूछने गया तो आरोपियों ने धारदार हथियार और राॅड से हमला कर दिया था। इसके बाद उसका मोबाइल फोन, पर्स और बाइक छीन ली थी।