{"_id":"65e37085a9c312dbfa056c46","slug":"2-accused-arrested-of-gangrape-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-120529-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार
Sun, 03 Mar 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
-रुद्रपुर थाने में एक मार्च को पीड़िता की मां ने दर्ज कराया केस तो हुई मामले की जानकारी
- पांच युवक 12 साल की बालिका को चौराहे से उठा ले गए थे
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/रुद्रपुर। रुद्रपुर थाना क्षेत्र की 12 साल की एक बालिका को वेलेंटाइन डे के दिन चौराहे से उठाकर पांच युवक गोरखपुर लेकर चले गए। जहां उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले की जानकारी उस समय हुई जब पीड़िता को लेकर उसकी मां रुद्रपुर थाने पहुंची। इस मामले में तीन अज्ञात समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसमें पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने नामजद लक्ष्मीपुर निवासी शिवम सिंह और आशीष निषाद पुत्र भगवान निषाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मां ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में थाने के लक्ष्मीपुर निवासी शिवम सिंह, आशीष निषाद, शिवम भारती और दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। उसका आरोप था कि गोरखपुर में शिवम भारती के कमरे पर ले जाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।
इधर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, पाॅक्सो एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज कर लिया। इसके बाद क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर अंशुमान श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में मुखबीर की सूचना पर क्षेत्र में एक चौराहे से गिरफ्तार का न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया। क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया है। अन्य एक नामजद व अज्ञात की पहचान कर गिरफ्तारी में पुलिस टीम जुटी हुई है।