{"_id":"5cc48d9dbdec2206ff5a4d2c","slug":"191556385181-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू टेंपो खड़े ट्रक में घुसी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू टेंपो खड़े ट्रक में घुसी, एक की मौत
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सवारी भरकर रामपुर कारखाना जा रहा एक टेंपो अनियंत्रित होकर पुरुषोत्तमपुर गांव के पास खड़े ट्रक में घुस गया। हादसे में टेंपो सवार एक युवक की मौत हो गई। दो अन्य को गंभीर चोट आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भेजवाया।
सदर कोतवाली के कतरारी गांव निवासी शत्रुधन राजभर (28) पुत्र बहादुर राजभर रामपुर कारखाना कस्बा में ससुराल जा रहे थे। रागिनी मोड़ पर वह एक टेंपो में सवार हो गए। टेंपो में रामपुर कस्बा निवासी राजीव कुमार गुप्त (35) और रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के राघोपुर निवासी रामेश्वर दुबे (65) भी सवार थे। रात सवा आठ बजे टेंपो अभी रामपुर कारखाना के पुरुषोत्तमपुर गांव के पास पहुंचा था कि चालक ने नियंत्रण खो दिया। बेकाबू टेंपो खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में शत्रुघन राजभर की मौत हो गई। राजीव और रामेश्वर घायल हुए। कई अन्य सवारों को मामूली चोट लगी। महिला सिपाही शशिकला राजभर, रीता चौहान, नीलम यादव, सोनम यादव को साथ लेकर पहुंचे एसओ रामपुर कारखाना विनय कुमार सिंह ने सभी को जिला अस्पताल भेजवाया। मृतक के परिवारवालों को सूचना दी गई। रामपुर कारखाना एसओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। घायलों का उपचार कराया गया।
---
ट्रैक्टर पलटने से युवक घायल
देवरिया। सदर कोतवाली के बरियारपुर निवासी धर्मेंद्र कुशवाहा (20) शनिवार की देर शाम ट्रैक्टर से कहीं जा रहे थे। मेंड़ पर चढ़ाते समय ट्रैक्टर पलट गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।