फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दलितों-शोषितों के मसीहा थे शहीद जगदेव

दलितों-शोषितों के मसीहा थे शहीद जगदेव

Fri, 02 Feb 2018 11:33 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
दलितों-शोषितों के मसीहा थे शहीद जगदेव
शहीद जगदेव की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद कुशवाहा समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। देवरिया खास स्थित बुद्ध मंदिर में शहीद जगदेव की जयंती मनाई गई। शुक्रवार को अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने शहीद जगदेव को दलितों-शोषितों का मसीहा बताया। सबसे पहले उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाया गया। उनके संघर्षों, सामाजिक कार्यों, राजनीतिक सफर और आंदोलनों पर चर्चा की गई। महासभा के राष्ट्रीय सचिव अगम स्वरूप कुशवाहा ने कहा कि जगदेव बाबू दलित, शोषितों के मसीहा, समाज सुधारक, कुशल प्रशासक और राजनीतिक योद्धा थे। वह ऊंचनीच, छुआछूत, अंधविश्वास, चमत्कार पर की जगह विज्ञान एवं तर्क पर आधारित समता मूलक, मानवतावादी समाज की स्थापना के पक्षधर थे। उन्हें भारत का लेलिन कहा जाता था। उन्होंने देश में सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों के अनुसार क्रांति की रणनीति तय की। सुनील कुशवाहा ने कहा कि जगदेव जिला जहानाबाद के कुरहारी गांव में दो फरवरी-1922 को जन्मे थे। उनका इतिहास सामंतवादी ताकतों के खिलाफ संघर्षमय रहा। संजय कुशवाहा ने कहा कि नव चेतना के नायक जगदेव ने कहा था कि चेतना से ही स्वतंत्रता का उदय होगा। जब व्यक्ति स्वतंत्र हो जाता है, तभी अधिकार की मांग करता है। पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा ने कहा कि जगदेव बाबू पटना विश्वविद्यालय से एमए करने के बाद पटना सचिवालय में नौकरी की लेकिन कुछ दिनों के बाद नौकरी छोड़ दी। इस दौरान एसएन कुशवाहा, रामविलास कुशवाहा, रामप्रीत कुशवाहा, भंते आनंद सागर, हरिनारायण कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed