फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बहन की डोली से पहले उठ गया भाई का जनाजा

बहन की डोली से पहले उठ गया भाई का जनाजा

Mon, 11 Dec 2017 11:21 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
बहन की डोली से पहले उठ गया भाई का जनाजा
बहन के निकाह के लिए लगाया गया शामियाना - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। किसे पता था बहन की शहनाई बजने के दिन ही भाई का जनाजा उठ जाएगा। ं रविवार की रात नवलपुर सड़क हादसे में निजामाबाद गांव निवासी नूर आलम की मौत हो गई। नूर एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। तीन दिन पहले उसके बड़े भाई का निकाह हुआ था। सोमवार को बहन का निकाह होना था। भाई की मौत से बहन की निकाह टल गई। कोतवाली थानाक्षेत्र के निजामाबाद गांव निवासी नूर आलम उन्नाव की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वह कुछ दिन पहले भाई और बहन के निकाह में शामिल होने घर आया था। तीन दिन पहले भाई शाह आलम की शादी हुई थी। बहन रेशमा की शादी इंदारा में तय थी। सोमवार को बारात आने वाली थी। रविवार को नूर आलम अपने चचेरे भाई मुस्तफा के साथ बहन की ससुराल डाल पहुंचाने ट्रेन से इंदारा गया था। रात में वह ट्रेन से लौटा और हरैया लाला से टेंपो में बैठकर घर आ रहे थे। नवलपुर में चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। इसमें नूर आलम की मौत हो गई। वहीं मुस्तफा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौत के बाद घर में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed