फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   उदघाटन तक सिमटा ट्रामा सेंटर चालू कराने का मामला

उदघाटन तक सिमटा ट्रामा सेंटर चालू कराने का मामला

Thu, 19 Oct 2017 06:38 PM IST
Updated Thu, 19 Oct 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
उदघाटन तक सिमटा ट्रामा सेंटर चालू कराने का मामला
देवरिया। आम लोगों को बेहतर इलाज देने का दावा हवाहवाई साबित हो रहा है। डेढ़ माह पहले ट्रामा विंग सेंटर भवन का उद्घाटन पूर्व मंत्री कलराज मिश्र ने किया था, लेकिन अभी तक संचालन शुरू नहीं हो सका है। इसकी वजह उपकरण नहीं लगना और स्टॉफ की तैनाती नहीं होना बताई जा रही है।
विज्ञापन

डेढ़ माह पहले करीब एक करोड़ की लागत से बने ट्रामा विंग सेंटर भवन का उद्घाटन पूर्व मंत्री एवं सांसद कलराज मिश्र ने किया। मंच से उन्होंने बहुत जल्द ट्रामा विंग सेंटर संचालित होने का दावा भी किया था, लेकिन अभी तक ट्रामा विंग सेंटर में उपकरण तक नहीं लग पाए। इसके चलते हादसे के बाद जिला अस्पताल पहुंचने वाले गंभीर घायलों को डॉक्टर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज या एसपीजीआई रेफर कर देते हैं। इसके चलते कई घायलों की रास्ते में मौत हो जाती है या शुरुआती इलाज नहीं मिलने के कारण अस्पताल में ही। समाजसेवी संजय पाठक का कहना है कि ट्रामा विंग सेंटर भवन का जब से उद्घाटन हुआ है तब से जिले में दस से अधिक लोगों की शुरुआती इलाज नहीं मिलने से मौत हुई है। स्वास्थ्य सुविधा को लेकर सरकार उदासीन है। सीएमओ डॉ. रामनिवास ने बताया कि ट्रमा विंग सेंटर में उपकरण लगाने और स्टॉफ की तैनाती के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


यह होती है सुविधा
देवरिया। ट्रामा विंग सेंटर में मुख्य रूप से न्यूरो सर्जन, आर्थो सर्जन और जनरल सर्जन तैनात रहते हैं। मरीजों की जांच के लिए बेहतर क्वालिटी की मशीनें रहती हैं। ईसीजी, सीटी स्कैन, एमआरआई और खून जांच के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed