{"_id":"59b975784f1c1b9a688b465e","slug":"191505326456-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने एसडीएम को विद्युत कटौती को लेकर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने एसडीएम को विद्युत कटौती को लेकर सौंपा ज्ञापन
Updated Wed, 13 Sep 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। जयनगर स्थित विद्युत सब स्टेशन से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों को दी जा रही आपूर्ति में हो रही अघोषित कटौती को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कटौती बंद नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
बुधवार को पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष व सपा नेता वीरेंद्र गुप्ता और यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष राजन गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विद्युत कटौती को लेकर तहसील परिसर में बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम अरुण सिंह को पत्रक सौंप 10 घंटे भी बिजली नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए आपूर्ति की मांग की। वहीं विद्युत कटौती को लेकर निवर्तमान चेयरमैन अजीत जायसवाल ने भी तहसीलदार वंशराज राम को पत्रक दिया। इस दौरान महेंद्र पटेल, बाबूलाल, उदय नारायण, गुलाम रसूल, अब्दुल मोनाब शाह, औरंगजेब, अब्दुल्लाह लारी, सत्येंद्र श्रीवास्तव, प्रेमचंद आदि मौजूद रहे।