{"_id":"59b81b674f1c1bf67f8b6573","slug":"191505237863-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील गेट पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील गेट पर दिया धरना
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर (देवरिया)। सर्वदलीय संघर्ष समिति ने बिजली और नगर की समस्या को लेकर लोगों ने तहसील गेट पर धरना दिया। बिजली व्यवस्था से नाराज लोगों ने अफसरों पर मनमानी का आरोप लगाया। 15 दिन के अंदर मांग पूरी नहीं होने पर डीएम का घेराव करने की चेतावनी दी।
बिजली कटौती से उमस भरी गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इससे नाराज लोगों ने संघर्ष समिति के बैनर तले धरना दिया। पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्त ने कहा कि नगर पंचायत के पिपरा नाजिर वार्ड में हाई वोल्टेज तार घनी आबादी के बीच लगाया जा रहा है। इससे घटनाएं होने की आशंका है। इसे रोकना जनहित में जरूरी है। बिजली कटौती बंद कर किया जाए और दशहरा पर्व पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जाए। नगर में 1.14 करोड़ की लागत से गांधी चौक से पशु अस्पताल तक 60 खंभों पर नगर पंचायत प्रशासन की ओर से लाइट लगाई गई है। इसमें 30 लाइट नहीं जल रही है। नगर पंचायत प्रशासन अफसरों की मिलीभगत से इसमें 60 लाख का घोटाला किया है। इसकी जांच कराई जाए और दोषियों पर कार्रवाई हो। डीएम को संबोधित मांग पत्र लोगों ने एसडीएम को दिया। इस दौरान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ.धर्मेन्द्र पांडेय, दीनदयाल यादव, उमेश चंद्र यादव, मनोज सिंह, चंद्रभान सिंह, गिरिजा शंकर पटेल, राम इकबाल, कमरूद्दीन, मैनुद्दीन, राहुल सिंह, संतोष गुप्ता, गोपाल प्रसाद, बच्ची देवी, गुलोचना देवी मौजूद रहीं।