फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कोतवाली में पुलिस से मारपीट करने वाला गया जेल

कोतवाली में पुलिस से मारपीट करने वाला गया जेल

Sat, 02 Sep 2017 10:52 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली में पुलिस से मारपीट करने वाला गया जेल
सलेमपुर। कोतवाली में घुसकर पुलिस से मारपीट करना फरार चल रहे होटल मालिक के रिश्तेदार को महंगा पड़ गया। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर लिया। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय भेजा, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

नगर के पथिक निवास में लंबे दिनों से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों पर केस दर्ज किया था। इसमें होटल मालिक अमित सिंह फरार चल रहा है। पुलिस शुक्रवार को होटल मालिक के भाई समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया था। इसकी जानकारी होने पर होटल मालिक के रिश्तेदार लार थानाक्षेत्र के बावनपाली गांव निवासी यशवंत सिंह कोतवाली पहुंचे। पुलिस पर परिवार के निर्दोष लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ने की बात कही। इसको लेकर कोतवाली में पुलिस और होटल मालिक के रिश्तेदार के बीच विवाद हो गया। रिश्तेदार का आरोप है कि कोतवाली उल्टे उलझ गए और सिपाहियों के साथ मारपीट किए। इस मामले में कोतवाल की तहरीर पर यशवंत सिंह पर कोतवाली में घुसकर मारपीट करना, सरकारी कार्यो में बांधा डालना और सेवन सीएलए एक्ट के तहत केस दर्ज किया। कोतवाल विजय सिंह गौर ने बताया कि बेवजह कोतवाली में घुसकर मारपीट की। इस आरोप में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed