फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ट्रेनों के ठहराव के लिए लोगों ने दिया धरना

ट्रेनों के ठहराव के लिए लोगों ने दिया धरना

Sat, 08 Jul 2017 10:59 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
ट्रेनों के ठहराव के लिए लोगों ने दिया धरना
सलेमपुर। आदर्श रेलवे स्टेशन सलेमपुर में पांच प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग लंबे समय से चली आ रही है। इसको लेकर कई बार उग्र आंदोलन और ट्रेन भी रोका जा चुका है। लेकिन अफसरों की ओर से झूठा आश्वासन मिलता रहा। इसको लेकर जयप्रकाश के नेतृत्व में रेलवे कैंपस में लोगों ने धरना शुरू कर दिया है। शाम को रेलवे अफसरों को लोगों ने मांगपत्र दिया।
विज्ञापन

दिल्ली और मुंबई और लखनऊ जाने के लिए सिर्फ एक-एक ट्रेनें है जो सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर रुकती है। इसमें दिल्ली जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस बीच में एक माह तक कोहरा के कारण बंद रहती है। इसके चलते इलाके के लोगों को देवरिया, भटनी और बेल्थरा रोड जाना पड़ता है। क्षेत्रीय लोग सलेमपुर में गोदान, दुर्ग, पुणे, बापूधाम और शालीमार एक्सप्रेस ट्रेनों की ठहराव की मांग लोग बहुत दिनों से कर रहे है। इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से आंदोलनकारियों को ट्रेनों के ठहराव के लिए आश्वासन भी मिला जो कोरा साबित हुआ। शनिवार को जयप्रकाश मद्घेशिया ने रेलवे परिसर पर टेंट लगाकर आंदोलन इसके लिए शुरू कर दिया है। इनका कहना है कि रेल मंत्रालय की उदासीनता के चलते सलेमपुर में प्रमुख ट्रेनों का ठहराव नहीं हो रहा है। इसके लिए कई बार उन्हें पत्र भेजा जा चुका है। शाम को करीब छह बजे स्टेशन अधीक्षक राकेश बिहारी और आरपीएफ इंस्पेक्टर पीएन पासवान पहुंचे और एक दिन की अनुमति होने की बात कहते हुए मांगपत्र देने को कहा। इसके बाद आंदोलनकारियों ने मांगपत्र दिया और मांग पूरा नहीं होने पर एक माह बाद पुन: बेमियादी धरना देने की चेतावनी दी। इस दौरान मोनू तिवारी, डॉ. दिलीप मिश्र, राजेश रावत, परमानंद प्रसाद, पारस चौहान, ओम बरनवाल, शिवसागर, मनीष यादव, सुभाष रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed