{"_id":"595e6a1c4f1c1b81628b4588","slug":"191499359772-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेलवा दुबौली के समीप यात्रियों से भरी बस पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेलवा दुबौली के समीप यात्रियों से भरी बस पलटी
Updated Thu, 06 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकौना। गोरखपुर से यात्रियों को लेकर लौट रही एक बस बेलवा दुबौली गांव के पास पलट गई। उसमें सवार 20 यात्रियों में से पांच घायल हो गए। उपचार निजी अस्पताल में कराया गया। दुर्घटनाग्रस्त बस एक साल में तीसरी बार पलट चुकी है। बावजूद इसके प्रशासन उसे रोक नहीं पा रहा।
दोआबा क्षेत्र से रोज सुबह एक बस यात्रियों को लेकर गोरखपुर जाती है। दोपहर बाद बस गोरखपुर से दोआबा क्षेत्र के यात्रियों को लेकर लौटती है। गुरुवार सुबह लोग बस में सवार होकर गोरखपुर गए थे। दोपहर करीब दो बजे चालक बस को लेकर लौट रहा था। उसमें बीस यात्री सवार थे। बेलवा दुबौली गांव के पास चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क के किनारे खेत में पलट गई। यात्रियों में हाहाकार मच गया। पचलड़ी गांव के भगवती सिंह, गगहां के ज्ञान कुमार समेत पांच लोग घायल हो गए। यात्रियों के अनुसार लौटते समय अक्सर चालक नशे में रहता है। थानाध्यक्ष आरपी सिंह ने कहा कि बस चालक और मालिक से पूछताछ की जा रही है। लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।